फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   1.20 lakh beneficiaries by giving false assent to a contractual job

संविदा की नौकरी दिलाने का झांसा देकर 1.20 लाख हड़पे

Tue, 06 Mar 2018 11:21 PM IST
farrukhabad
farrukhabad Updated Tue, 06 Mar 2018 11:21 PM IST
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। कन्नौज के समाज कल्याण विभाग में लिपिक व उसके पुत्र पर एक युवक ने नौकरी लगवाने का झांसा देकर 1.20 लाख रुपये ठगने का आरोप लगाया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली।  
विज्ञापन

कोतवाली फतेहगढ़ क्षेत्र के मोहल्ला ग्रानगंज निवासी कृष्णमुरारी गुप्ता ने विश्वकर्मापुरी, भोलेपुर निवासी आमोल शर्मा और उसके पिता सतेंद्र मोहन शर्मा के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन


सतेंद्रमोहन कन्नौज के विकास भवन में विकलांग कल्याण विभाग में लिपिक के पद पर तैनात है। पुलिस को दी तहरीर में उन्होंने बताया कि उसका भाई हरिमोहन बेरोजगार है। मामूली जान-पहचान होने पर आरोपियों ने उसके भाई की संविदा में चपरासी पद पर नौकरी लगवाने की बात कही। इस बहाने दोनों ने उससे अलग अलग तारीखों में 1.20 लाख रुपये ले लिए। इसके बाद उसको जीआईसी फतेहगढ़ में संविदा की नौकरी के फर्जी कागजाज दे दिए। जब वह जानकारी के लिए फतेहगढ़ के राजकीय इंटर कालेज पहुंचा तो पता चला कि कागजात फर्जी है। इसके बाद जब उसने आरोपियों से अपने रुपये पैसा मांगे तो आरोपियों ने रुपये देने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed