फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   crime,up news,farrukhabad news,farrukhabad

Farrukhabad News: लेखपाल से अभद्रता कर धमकी देने में पिता पुत्र पर मुकदमा

Sun, 25 Dec 2022 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 25 Dec 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
crime,up news,farrukhabad news,farrukhabad
नवाबगंज। पैमाइश होने के बाद भी ग्रामीण ने ग्राम समाज की भूमि पर कब्जा कर लिया। लेखपाल के विरोध करने पर पिता-पुुत्र ने अभद्रता कर तबादला कराने की धमकी दी। पुलिस ने पिता-पुत्र के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा व कब्जा करने का मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव कनासी निवासी शिवनंदन सिंह ने चकरोड खुलवाने के संबंध में अधिकारियों को प्रार्थनापत्र दिया था। लेखपाल विमल कुमार ने नापजोख की तो वहां पर कब्जा पाया गया। मौके पर खेत में गन्ने की फसल पाई गई। कब्जा करने वाले ग्रामीण रामरक्षपाल को मौके पर बुलाकर एक सप्ताह के अंदर कब्जा छोड़ने की हिदायत दी गई।
विज्ञापन

उसके बाद भी ग्रामीण ने जमीन से कब्जा नहीं छोड़ा। 15 दिसंबर को लेखपाल ने फिर से भूमि की पैमाइश कर कब्जा छोड़ने के लिए कहा। इस पर रामरक्षपाल व पुत्र पीयूष ने लेखपाल से अभद्रता कर तबादला कराने की धमकी दी। लेखपाल ने इस संबंध में एसडीएम को रिपोर्ट दी। शनिवार की रात को पुलिस ने लेखपाल की तहरीर पर रामरक्षपाल व पीयूष के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। एसओ जेपी शर्मा ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed