{"_id":"638cda0e69e0cc6e615bc09d","slug":"crime-up-news-farrukhabad-news-farrukhabad-farrukhabad-news-knp7316593136","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: बंटवारे के विवाद में लाठी-डंडे व सरिया चलीं, 12 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: बंटवारे के विवाद में लाठी-डंडे व सरिया चलीं, 12 घायल
विज्ञापन
जहानगंज। भूमि बंटवारे के विवाद में दो पक्षों में लाठी-डंडे व सरिया चल गईं। मारपीट में दोनों ओर से 12 लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर घर में घुसकर मारपीट के जवाबी मुकदमे दर्ज किए हैं।
थाना क्षेत्र के गांव जरारी निवासी रहीस का गांव के वलीउल्लाह से जमीन के बंटवारे का विवाद चल रहा है। एक दिसंबर को दोनों पक्षों में बंटवारे के विवाद में लाठी-डंडे व सरियों से मारपीट की गई। इसमें रहीस के पक्ष से सलमान, हाफिज, आजिया, कैश, आदिल, आमिर, गजाला गंभीर रूप से घायल हो गए।
दूसरे पक्ष से अफरोजा, जानेआलम, वाहिद, फौजिया, बीबन घायल हो गए। वलीउल्लाह ने सोयल, अनस, शादाब, अमन के खिलाफ तो दूसरे पक्ष से रहीस की पत्नी आजिया बेगम ने वलीउल्लाह, शायद, शायबे आलम, दानिश के खिलाफ घर में घुसकर धारदार हथियार से हमला करने की रिपोर्ट दर्ज कराई।