{"_id":"627c04fe8ef3cd299a0b25d7","slug":"crime-report-farrukhabad-news-farrukhabad-news-knp6962584122","type":"story","status":"publish","title_hn":"तहसीलदार समेत सात पर धोखाधड़ी का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तहसीलदार समेत सात पर धोखाधड़ी का आरोप
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। सदर तहसील के तहसीलदार, कानूनगो, लेखपाल समेत सात लोगों के खिलाफ कोर्ट में अर्जी दायर की गई है। इसमें फर्जी तरीके से जमीन की वसीयत कराने और उसकी झोपड़ी तोड़कर बेदखल करने का आरोप लगाया है।
फतेहगढ़ कोतवाली के मोहल्ला नगला प्रीतम भोलेपुर निवासी मुन्नीदेवी ने मोहल्ले की निवासी विमलादेवी, नवनीत सिंह, सुरजीत सिंह, धीरेंद्र सिंह, तहसील सदर के तहसीलदार, कानूनगो व क्षेत्रीय लेखपाल के खिलाफ कोर्ट में अर्जी दायर की। इसमें कहा कि बीती 14 अप्रैल को सुबह वह अपनी झोपड़ी में सो रही थी। इसी दौरान सभी आरोपी आए और उसकी झोपड़ी को तोड़कर सामान फेंक दिया। उसकी जमीन विमलादेवी की होनी बताई।
आरोपियों ने सांठगांठ कर उसकी जमीन विमलादेवी अन्य के नाम वरासत में दर्ज करा ली। विरोध करने पर आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित के अधिवक्ता धर्मवीर गौतम ने सुनवाई के दौरान दलीलें पेश कीं। सुनवाई के बाद सीजेएम ने फतेहगढ़ कोतवाल से आख्या मांगी है। इसमें 16 मई की तारीख लगाई गई है।