फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   crime news, chori

Farrukhabad News: दो मंदिरों के ताले तोड़कर घंटे, मूर्तियां व कलश चोरी

Sat, 03 Oct 2026 12:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
crime news, chori
मोहम्मदाबाद। थाना क्षेत्र के नवादा अतनपुर गांव में चोरों ने दो मंदिरों को निशाना बनाकर करीब 50 किलो पीतल के घंटे, मूर्तियां और कलश समेत अन्य सामान चोरी कर लिया।
विज्ञापन

मंदिर की देखरेख करने वाले वीरेश कुमार शुक्रवार सुबह करीब छह बजे गांव से 600 मीटर दूर स्थित शिव मंदिर पहुंचे तो गेट का ताला टूटा मिला। मंदिर में लगा 11 किलो का पीतल का घंटा और बाहर लगे छोटे-बड़े कई घंटे गायब थे। मंदिर से करीब 100 ग्राम की चांदी की थाली भी चोरी हुई। इसके बाद ग्रामीणों ने गांव से करीब 500 मीटर दूर गमा देवी मंदिर में देखा तो वहां से 10-10 किलो की दो पीतल की मूर्तियां और एक कलश गायब मिला। मंदिर के सामने ब्रह्मदेव स्थान पर लगे घंटे भी चोरी कर लिए गए थे। वीरेश ने 112 पर सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। ललित मोहन सिंह ने चोरों के खिलाफ तहरीर दी। प्रभारी निरीक्षक बलराम मिश्रा ने बताया कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed