फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   crime,murder,farrukhabad news

चुनावी रंजिश में युवक की हत्या कर शव फेंका

Sat, 12 Mar 2022 11:47 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 12 Mar 2022 11:47 PM IST
विज्ञापन
crime,murder,farrukhabad news
पल्लेदार का शव मिलने के बाद छानबीन करती फोरेंसिक टीम। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
नवाबगंज। चुनावी रंजिश में युवक की हत्या कर शव सड़क किनारे फेंक दिया गया। परिजनों ने शव रखकर जाम लगाया। इसके बाद अधिकारियों ने परिजनों की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। मृतक पल्लेदारी का काम करता था।
विज्ञापन

नवाबगंज थाना क्षेत्र के गांव पुठरी निवासी धर्मेंद्र कुमार सक्सेना (37) शुक्रवार सुबह वह घर से गांव नगला जब्ब निवासी खेत मालिक पवन कुमार उर्फ छोटा के आलू फर्रुखाबाद स्थित कोल्ड स्टोरेज उतारने की बात कहकर घर से निकला था। इसके बाद से वह घर नहीं लौटा।
विज्ञापन

शनिवार सुबह करीब साढ़े सात बजे गांव के लोगों ने करनपुर-फर्रुखाबाद मार्ग स्थित गांव पहाड़पुर के पास सड़क किनारे फुटपाथ पर धर्मेंद्र का शव पड़ा देखा। सूचना पर परिजन व पुलिस भी पहुंच गई। धर्मेंद्र के शरीर पर कई जगह चोट के निशान थे। परिजनों ने विधानसभा चुनाव की रंजिश में खेत मालिक के अलावा गांव पुठारी निवासी साथी पल्लेदार हरीश, राजेश व करू पर हत्या कर शव फेंकने का आरोप लगाय
विज्ञापन
विज्ञापन

ा।
मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग पर परिजनों ने ग्रामीणों संग मिलकर मोहम्मदाबाद-पुठरी मार्ग पर पुठरी चौराहे के पास ही पोल सड़क पर डालकर जाम लगा दिया। परिजन मुआवजे की भी मांग कर रहे थे। करीब आधा घंटे चले जाम के बाद पुलिस ने लोगों को हटा दिया। नायब तहसीलदार रवेंद्र पाल के आश्वासन पर करीब चार घंटे बाद पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज सकी।

इसके बाद धर्मेंद्र की पत्नी मिथलेश की तहरीर पर चारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। धर्मेंद्र के तीन बच्चे संजय(6), केशव(4) व बेटी मुस्कान(3) हैं। धर्मेंद्र दो भाइयों में बड़ा था। नायब तहसीलदार ने भरोसा दिया कि पीड़ित परिवार की हर संभव मदद की जाएगी। सीओ राजवीर सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed