{"_id":"6289360b7ceeb502dd2c83e5","slug":"crime-loot-farrukhabad-news-farrukhabad-news-knp698115132","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिन में लूट का मुकदमा, रात में हट गई धारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिन में लूट का मुकदमा, रात में हट गई धारा
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। 30 हजार रुपये की लूट का दिन में मुकदमा लिखा गया और पकड़े गए आरोपी से तमंचा बरामदगी भी दिखाई गई। रात में हुई विवेचना में लूट की धारा हटा दी गई और पकड़े आरोपी का शांतिभंग में चालान कर दिया गया।
कमालगंज थानाक्षेत्र के गांव कनकौली निवासी महेंद्र प्रताप सिंह ने शुक्रवार को फतेहगढ़ कोतवाली के मोहल्ला पुलमंडी निवासी एनसीसी कार्यालय के चालक महेंद्र यादव के खिलाफ लूट की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें 30 हजार रुपये लूटने का आरोप लगाया था। महेंद्र प्रताप सिंह ने साथियों के सहयोग से आरोपी महेंद्र यादव को तमंचा व कारतूस के साथ पकड़ कर फतेहगढ़ कोतवाली पुलिस को सौंपा था।
पुलिस ने तमंचा बरामद होने का भी मुकदमा दर्ज किया। रात में हुई विवेचना में मुकदमे से लूट की धारा को हटा दिया। आरोपी महेंद्र यादव का शनिवार शाम शांतिभंग में चालान कर दिया गया। सीओ प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि लूट का मामला संदिग्ध पाया गया। तमंचा बरामद होने के बाद शांतिभंग में कैसे चालान हुआ है, केस डायरी पढ़कर ही जानकारी होगी।