फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   crime,hamla,farrukhabad news

राजस्व टीम से हाथापाई कर लेखपाल को बंधक बनाया

Tue, 12 Apr 2022 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 12 Apr 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
crime,hamla,farrukhabad news
कंचलपुर सबलपुर में नाप कराने के विरोध में खड़ी महिलाएं। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
अमृतपुर। गांव कंचनपुर सबलपुर में जमीन का सीमांकन करने गई राजस्व टीम से महिलाओं व ग्रामीणों ने हाथापाई कर दी। महिलाओं व ग्रामीणों ने एक लेखपाल को बंधक बना लिया। एक ग्रामीण ने केरोसिन डालकर आत्महत्या का प्रयास किया। पुलिस ने उसको हिरासत में ले लिया। पुलिस के दबाव बनाने पर भीड़ ने लेखपाल को छोड़ दिया। तेज धूप में विरोध कर रहीं तीन महिलाएं गश खाकर गिर पड़ीं।
विज्ञापन

थानाक्षेत्र के गांव कंचनपुर सबलपुर में कई माह पहले 128 एकड़ भूमि पर गांव के 68 लोगों को फर्जी तरह से पट्टे कर दिए गए थे। गांव की प्रधान सुमन ने फर्जी पट्टे की शिकायत की थी। राजस्व टीम ने मौके पर जांच कर पट्टे की भूमि को कब्जा मुक्त करने की चेतावनी दी थी।
विज्ञापन

इस जमीन पर गेहूं की फसल की गई थी। पट्टा धारक कई दिन से गेहूं की फसल काटकर ले जा रहे थे। प्रधान सुमन गुप्ता ने इसकी शिकायत एसडीएम अमृतपुर पद्म सिंह से की। एसडीएम ने राजस्वकर्मियों की दो टीमों का गठन कर भूमि का सीमांकन करने के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

नायब तहसीलदार हर्षित सिंह की अगुवाई में एक टीम में लेखपाल मोहित गुप्ता, विकास दीक्षित, अमित शुक्ला व दूसरी टीम में पवन यादव, रामजी यादव, आशीष कुमार मंगलवार को मौके पर पहुंचे। दोनों टीमें सीमांकन कर रही थीं, तभी वहां पर महिलाओं व ग्रामीणों की भीड़ पहुंचने लगी। कुछ देर में महिलाएं लाठी-डंडे व दराती लेकर सीमांकन का विरोध करने लगीं।
नायब तहसीलदार ने भीड़ को समझाने का प्रयास किया, लेकिन महिलाएं हाथापाई करने लगीं। भीड़ ने लेेखपाल मोहित गुप्ता को बंधक बना लिया। नायब तहसीलदार ने इसकी सूचना पुलिस को दी। ग्रामीण गोविंद ने सीमांकन का विरोध कर केरोसिन डालकर आग लगाने का प्रयास किया। इसी दौरान पहुंची पुलिस ने गोविंद को पकड़ लिया। पुलिस के दबाव बनाने पर भीड़ ने लेखपाल मोहित गुप्ता को छोड़ दिया।
सूचना पर तहसीलदार संतोष कुमार कुशवाहा भी मौके पर पहुंचे। तेज धूप में विरोध कर रहीं तीन महिलाएं गश खाकर गिर गईं। उनको सीएचसी ले जाया गया। वहां से उनको लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। पुलिस ने तीनों महिलाओं और युवक गोविंद को लोहिया में भर्ती कराया।
लोहिया में भर्ती लोगों ने लेखपाल पर डीजल डालने का आरोप लगाया
गांव कंचनपुर सबलपुर निवासी कलावती, जगरानी, गंगा देवी व गोविंद लोहिया अस्पताल में भर्ती हैं। इन लोगों ने आरोप लगाया कि लेखपाल मोहित गुप्ता ने उन लोगों पर डीजल डालकर आग लगाने का प्रयास किया।

जानकारी पर भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष अरविंद शाक्य, प्रभाकांत मिश्रा अन्य पदाधिकारियों के साथ लोहिया अस्पताल पहुंचे। वहां भाकियू नेताओं ने लेखपाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की है। मांग न पूरी होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed