{"_id":"62b4adbdc09ba559146462f3","slug":"crime-gun-shot-farrukhabad-news-farrukhabad-news-knp703940736","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीजे पर डांस में छेड़छाड़ को लेकर मारपीट, शादी में हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीजे पर डांस में छेड़छाड़ को लेकर मारपीट, शादी में हंगामा
विज्ञापन
कंपिल। शादी में द्वाराचार के वक्त शगुन का दीपक बुझाने से शुरू हुआ विवाद डीजे पर डांस के दौरान छेड़छाड़ के बाद मारपीट में बदल गया। इसमें दो महिलाएं घायल हो गईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने अपनी देखरेख में विवाह की रश्में पूरी कराईं।
कस्बे के मोहल्ला नई बस्ती निवासी एक चाट विक्रेता के पुत्र की शादी फर्रुखाबाद के लिंजीगंज की एक युवती से तय हुई थी। बुधवार को कन्या पक्ष के लोग शादी के लिए कस्बे के कायमगंज रोड स्थित एक गेस्ट हाउस में पहुंचे। रात करीब 11 बजे द्वारचार के दौरान कुछ युवकों ने दरवाजे के बर्तनों पर रखे दीपक बुझा दिए। इस पर महिलाओं से कहासुनी हो गई। इसी समय महिलाएं व युवतियां डीजे पर डांस कर रहीं थीं।
आरोप है कि डांस के दौरान कुछ युवकों ने युवतियों पर अश्लील फब्तियां कसीं। युवतियों ने छेड़छाड़ का आरोप लगाकर शोर मचा दिया। इसी पर शुरू हुआ विवाद मारपीट में तब्दील हो गया। मारपीट में दुल्हन पक्ष की दो महिलाएं घायल हो गईं। सूचना पर पहुंची पुलिस के सामने दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाए।
विज्ञापन
गुस्साए दुल्हन के पिता ने शादी से इनकार कर दिया। वह कई लोगों के साथ सीओ कायमगंज सोहरब आलम के आवास पर पहुंचे। कुछ देर बाद दूल्हा पक्ष के लोग पहुंच गए। सीओ ने दोनों पक्षों को समझाकर शादी करने को कहा।
सीओ के निर्देश पर एसओ दिग्विजय सिंह ने अपनी देखरेख में शादी की रश्में अदा कराईं। बाद में दुल्हन की विदाई हो गई। सीओ सोहराब आलम ने बताया कि घायलों का मेडिकल कराने और तहरीर देने को कहा गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।