{"_id":"638cd9844c6c83518e53ab29","slug":"crime-fighting-up-news-farrukhabad-news-farrukhabad-farrukhabad-news-knp7316605149","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: भाजपा बूथ अध्यक्ष से मारपीट में चार के खिलाफ मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: भाजपा बूथ अध्यक्ष से मारपीट में चार के खिलाफ मुकदमा
विज्ञापन
संकिसा। भाजपा बूथ अध्यक्ष से जाति सूचक गाली-गलौज कर मारपीट के मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। सीओ ने जांच शुरू कर दी है।
मेरापुर थाना क्षेत्र के गांव नौली निवासी दिनेश चंद्र कठेरिया भारतीय जनता पार्टी के बूथ अध्यक्ष हैं। दो दिसंबर को उनकी पत्नी व बहू खेत से घर जा रही थी। रास्ते में गांव की मुनीशा व उसकी पुत्री मोनिका ने छत से पत्नी व बहू के ऊपर पानी फेंक दिया। जानकारी पर दिनेश चंद्र कठेरिया ने विरोध जताया।
इस पर मुनीशा, मोनिका व गांव के श्यामपाल उर्फ कृपाल सिंह व रामचंद्र ने जाति सूचक गालीगलौज करते हुए दिनेश चंद्र की लात घूसों से पिटाई कर दी। आसपास के लोगों के ललकारने पर यह लोग जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। दिनेश की तहरीर पर पुलिस ने मुनीशा, मोनिका, श्यामपाल उर्फ कृपाल, रामचंद्र के खिलाफ एससी/एसटी का मुकदमा दर्ज कर लिया। मुकदमे की जांच सीओ कायमगंज सोहराब आलम को सौंपी गई है।