{"_id":"62701da9dda82a2aac7773b7","slug":"crime-farrukhabad-news-muder-farrukhabad-news-knp6945879182","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानाध्यापक की मौत, शिक्षक सहित तीन पर हत्या का मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानाध्यापक की मौत, शिक्षक सहित तीन पर हत्या का मुकदमा
विज्ञापन
रामकिशोर के रोते बिलखते परिजन। संवाद
- फोटो : FARRUKHABAD
अमृतपुर। संदिग्ध हालात में प्रधानाध्यापक की मौत हो गई। पुत्र ने शिक्षक, पूर्व प्रधान व कोटेदार के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। चाय में जहर मिलाकर पिलाने का आरोप लगाया है। कहा कि आरोपी दो लाख रुपये की पिता से मांग कर रहे थे। वह रुपये किसलिए मांग रहे थे, यह स्पष्ट नहीं हो सका है।
थानाक्षेत्र के गांव करनपुर दत्त के मजरा निगार निवासी रामकिशोर गांव लभेडा के कंपोजिट विद्यालय में प्रधानाध्यापक थे। रविवार शाम को राजेपुर गए थे। वहां से देर शाम वापस जाते समय रामकिशोर की अचानक तबियत खराब हो गई। परिजन उन्हें अमृतपुर के एक डॉक्टर के पास ले गए।
डॉक्टर ने हालत गंभीर देखकर उन्हें किसी नर्सिंग होम में लेकर जाने की सलाह दी। परिजन रात को शहर कोतवाली के एक नर्सिंग में रामकिशोर को लेकर पहुंचे, वहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजन शव लेकर गांव पहुंचे और रात में ही पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की।
विज्ञापन
सोमवार सुबह सीओ अजेय कुमार शर्मा ने परिजनों से जानकारी की। शिक्षक के पुत्र अशोक कुमार ने सीओ को बताया कि पिता ने माता जी को बताया कि राजेपुर में वहां के पूर्व प्रधान उपदेश गुप्ता, गांव बरुआ निवासी शिक्षक हरिओम तिवारी मिले और उन्हें राजेपुर से गांव गाजीपुर के कोटेदार इंद्रपाल के घर ले गए थे। वहां पर चाय में कुछ मिलाकर उन्हें पिला दिया। उन लोगों ने कहा कि दो लाख रुपये दो नहीं तो जान से मार देंगे।
पुलिस ने पुत्र की तहरीर पर पूर्व प्रधान उपदेश गुप्ता, गाजीपुर के कोटेदार इंद्रपाल व शिक्षक हरिओम तिवारी के खिलाफ हत्या व एससीएस/एसटी एक्ट का मुकदमा दर्ज कर लिया।
आरोपी शिक्षक हरिओम तिवारी कंपोजिट विद्यालय हमीरपुर सोमवंशी तैनात हैं। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। सूत्रों के मुुताबिक पोस्टमार्टम में जहर की पुष्टि के लिए विसरा सुरक्षित किया गया है। सीओ अमृतपुर अजेय कुमार शर्मा ने बताया कि शिक्षक की मौत के मामले में मुकदमा दर्ज कर विवेचना की जा रही है।
आरोपी किसलिए मांग रहे थे रुपये, स्पष्ट नहीं
शिक्षक के पुत्र अशोक कुमार, विनय कुमार, पंकज, पुत्री एकता पत्नी माया देवी का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। परिजन आरोपियों के खिलाफ पुलिस से कड़ी कार्रवाई करने की मांग कर रहे थे। पूछने पर परिजन आरोपियों से रंजिश में बारे में नहीं बता सके।
न ही यह बता सके कि रुपये किस बात को लेकर मांग कर रहे थे। सूत्रों के मुताबिक, पुलिस मुकदमा दर्ज करने के बाद अन्य बिंदुओं पर भी जांच कर रही है। प्रधानाध्यापक के रुपये के लेनदेन के बारे में भी जानकारी जुटा रही है।