फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   crime

महिला ने बंधक बनाकर सामूहिक किए जाने का आरोप लगाया

Fri, 19 Aug 2022 11:06 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 19 Aug 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
crime
ांव मुर्चा में खेतों में छानबीन करते एसओ राजेपुर। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
राजेपुर। गर्भवती महिला ने बंधक बनाकर चार लोगों पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया। जांच में महिला को बेचे जाने की भी बात सामने आई है। एसपी का कहना है कि महिला की शादी होने की भी बात पता चली है। महिला के रिश्तेदारों के बारे में पता किया जा रहा है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव बहादुरपुर में शुक्रवार सुबह पहुंची एक महिला ने ग्रामीणों को बताया कि पड़ोसी गांव मुर्चा (जनपद हरदोई) में उसे बंधक बनाकर दुष्कर्म किया गया। कमरे का दरवाजा खुलने पर वह भागकर यहां आ गई। ग्रामीण की सूचना पर एसओ दिनेेश गौतम मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

उन्होंने महिला से पूछताछ की तो उसने बताया कि वह रायबरेली के कस्बा लालगंज की रहने वाली है। उसकी शादी सहारनपुर निवासी युवक के साथ हुई है। वह दो माह की गर्भवती है। चार दिन पहले घर जाने के लिए रोडवेज बस स्टैंड फर्रुखाबाद में सवारी वाहन का इंतजार कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

तभी चार युवकों ने उसे बेहोश कर दिया। इसके बाद जब उसे होश आया तो वह कमरे में बंद थी। आरोप है कि चारों ने उसके साथ दुष्कर्म किया है। पुलिस महिला को साथ लेकर खेतों के रास्ते होते हुए मोर्चा पहुंची। पुलिस उस मकान में गई जहां महिला ने बंधक बनाकर रखने का आरोप लगाया।
घर में वृद्धा मिली। उसने पुलिस को बताया कि राजेपुर थाना क्षेत्र के गांव सीढ़ेचकरपुर निवासी रिश्तेदार के माध्यम से महिला की मैनपुरी थाना भोगांव निवासी बुआ, फूफा व चाची ने 80 हजार रुपये लेकर पुत्र के साथ पत्नी की तरह रहने के लिए भेजा था।
महिला जो आरोप लगा रही वह सही नहीं है। पुलिस ने वृद्ध महिला को हिरासत में ले लिया। एसओ ने महिला के पति से बात की तो उसने बताया कि दो अगस्त को पत्नी मायके जाने की बात कहकर यहां से गई थी। मायके से 15 अगस्त को सहेली के पास जनपद अलीगढ़ जाने की बात पत्नी ने बताई थी। इसके बाद से पत्नी से बात नहीं हो पाई।

जानकारी पर एसपी व एसओजी प्रभारी बलराज भाटी ने गांव पहुंचकर ग्रामीणों से जानकारी। एसपी अशोक कुमार मीणा ने बताया कि महिला को उसके रिश्तेदार शादी के मकसद से यहां लेकर आए थे। मध्यस्थता करने वाले लोगों से पूछताछ कर महिला का मेडिकल कराया जाएगा। इसके बाद आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed