{"_id":"6ad91654237e243ed30a3d67","slug":"two-cunning-individuals-who-committed-thefts-on-trains-with-the-help-of-the-yaksh-app-have-been-arrested-farrukhabad-news-c-22-1-sknp1018-112222-2026-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: यक्ष एप की मदद से ट्रेन में चोरी करने वाले दो शातिर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: यक्ष एप की मदद से ट्रेन में चोरी करने वाले दो शातिर गिरफ्तार
विज्ञापन
जीआरपी ने एक एंड्राइड मोबाइल व 1200 रुपये नकद बरामद किए, एक पर पहले से 7 मुकदमे
संवाद न्यूज एजेंसी
फर्रुखाबाद। जीआरपी थाना पुलिस ने यज्ञ एप एप की मदद लेकर ट्रेन में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से चोरी का एक मोबाइल फोन व 12 सौ रुपये बरामद हुए हैं।
ट्रेनों पर बढ़ती चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने की मंशा से बनी गई पर्यवेक्षण टीम के प्रभारी निरीक्षक दिनेश प्रकाश शर्मा ने संदिग्धों की तलाश शुरू की। मंगलवार दोपहर 2.20 बजे फर्रुखाबाद रेलवे स्टेशन भ्रमण व चेकिंग के दौरान प्लेटफार्म नंबर चार-पांच पर फतेहगढ़ साइड में लगी पार्सल शेड के पास बेंच बैठे दो संदिग्धों को हिरासत में लिया। तलाशी में उनके पास एक मोबाइल और 1200 रुपये बरामद हुए। पूछताछ में उसने अपना नाम नवाबगंज थाने के गांव भारतपुर निवासी मो. आरिफ, शहर कोतवाली के मोहल्ला खड़ियाई निवासी सागर बताया। आरिफ शातिर अपराधी है। उस पर बदायूं, कन्नौज, कानपुर नगर और फर्रुखाबाद में चोरी, नकबजनी, आर्म्स एक्ट व आबकारी एक्ट के सात मामले दर्ज हैं।
प्रभारी निरीक्षक दिनेश प्रकाश शर्मा ने बताया कि यक्ष एप पुलिस की सहायता का नया वर्जन है। संदिग्ध को पकड़ने के बाद उसका लेखा-जोखा और फोटो यक्ष एप पर जैसे ही डालते हैं, तो उसकी पूरी कुंडली सामने आ जाती है। स्टेशन पर संदिग्धों को पकड़कर इसी एप से जांच की जाती है। जेल जाने पर उसका मैसेज उसके संबंधित निवास के थाना क्षेत्र के बीट सिपाही के मोबाइल पर भी मैसेज पहुंच जाएगा। दोनों शातिरों को कोर्ट में पेश किया। वहां से न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।