{"_id":"6ada611a7df9ab2512099808","slug":"uproar-following-a-womans-death-during-childbirth-farrukhabad-news-c-22-1-sknp1018-112238-2026-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: प्रसूत की मौत के बाद हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: प्रसूत की मौत के बाद हंगामा
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के एक नर्सिंग होम में प्रसव के बाद एक महिला की मौत हो गई। इसके बाद परिजन ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। बुधवार रात पुलिस ने हंगामा कर रहे परिजनों को लाठियां फटकार कर मौके से भगा दिया।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर लोहिया अस्पताल पहुंचाया। परिजन ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है। बृहस्पतिवार सुबह स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी जांच के लिए पहुंचे, पर अस्पताल बंद मिला। मैनपुरी के रामनगर निवासी नीलेश कुमार की पत्नी संध्या (24) की प्रसव के बाद मौत हुई। थानाध्यक्ष अजब सिंह और सीओ राजेश द्विवेदी ने परिजनों को समझाने का प्रयास किया। परिजन कार्रवाई पर अड़े रहे, जिसके बाद शहर कोतवाली, कादरीगेट और नवाबगंज थाना पुलिस बुलाई गई। रात 12 बजे पुलिस ने घेराबंदी कर परिजनों को लाठियां फटकार कर दूर तक दौड़ाया। महिला पुलिस ने शव के पास बैठी महिलाओं को अलग किया। पुलिस ने रात 12.40 बजे शव लोहिया अस्पताल पहुंचाया। परिजन इसके बाद ही अस्पताल पहुंचे।
बृहस्पतिवार दोपहर बाद शव का पोस्टमार्टम किया गया। पति नीलेश ने अस्पताल की लापरवाही से पत्नी की जान जाने का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि अंतिम संस्कार के बाद तहरीर देंगे। दो डॉक्टरों के पैनल ने शव का पोस्टमार्टम किया, जिसकी वीडियोग्राफी हुई। सूत्रों के अनुसार, अत्यधिक रक्तस्राव से मौत होने की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष अजब सिंह ने सड़क जाम की बात करने वालों को धमकाकर भगाया। उन्होंने बताया कि तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद कार्रवाई की जाएगी। सीएमओ के आदेश पर डिप्टी सीएमओ परीक्षित सफीर जांच करने मौके पर गए थे। उन्हें अस्पताल बंद मिला, जिस पर उन्होंने गेट पर नोटिस चस्पा किया। नोटिस में अस्पताल के पंजीकरण, डॉक्टर और स्टाफ के अभिलेख प्रस्तुत करने के निर्देश हैं।