{"_id":"62fd33c97e68507e446aa782","slug":"crime-farrukhabad-news-knp713245932","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमबीबीएस छात्रा ने लगाया दुष्कर्म का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमबीबीएस छात्रा ने लगाया दुष्कर्म का आरोप
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। शादी का झांसा देकर नर्सिंग होम संचालक पर 32 साल की एमबीबीएस छात्रा ने दुष्कर्म का आरोप लगाया। शिकायत करने पर पुलिस के सामने छात्रा से मारपीट की गई। पीड़िता ने कार्रवाई की मांग कर एसपी से न्याय की गुहार लगाई है। एसपी ने इस मामले में जांच के बाद कार्रवाई कराने का भरोसा दिया।
अलीगढ़ के थाना बन्ना देवी के एक मोहल्ला निवासी छात्रा ने बुधवार को एसपी अशोक कुमार मीणा को प्रार्थना पत्र दिया। इसमें बताया कि वह एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही है। कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला खोखा वाली गली निवासी नर्सिंग होम संचालक शादी से झांसा उसके साथ दुष्कर्म करता रहा।
उसको एक पुत्री हुई। बाद में पता चला कि नर्सिंग होम संचालक पहले से शादी शुदा है। 12 वर्ष तक उसकी पत्नी के कोई संतान नहीं हुई। इसके चलते नर्सिंग होम संचालक ने उससे संबंध बनाए। 15 अगस्त को छात्रा नर्सिंग होम संचालक के घर पहुंची।
विज्ञापन
वहां नर्सिंग होम संचालक व उसकी पत्नी, मां ने छात्रा को लात-घूसों से पीट दिया। छात्रा ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस के आने पर नर्सिंग होम संचालक व उसके परिजनों ने फिर से पीट कर जान से मारने की धमकी दी। कोतवाली में प्रार्थना पत्र देने के बाद भी सुनवाई नहीं हुई।