{"_id":"62fd327bc400821cf6055bb9","slug":"crime-farrukhabad-news-knp713245431","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या के मामले में सिपाही पर लगाए आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हत्या के मामले में सिपाही पर लगाए आरोप
विज्ञापन
भीम आर्मी के पदाधिकारियों को समझाते पीआरओ। संवाद
- फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। फोटोग्राफर की हत्या में सिपाही पर गवाह को धमकाने का आरोप लगाकर भीम आर्मी पदाधिकारियों ने बुधवार को एसपी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। एसपी ने इस मामले में सीओ सिटी से जांच कराकर कार्रवाई करने का भरोसा दिया।
फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव निनौआ निवासी फोटोग्राफर कौशल कठेरिया की 12 अगस्त को मऊदरवाजा थाना क्षेत्र पिपरगांव के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। भाई अरविंद ने छह आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया।
इस मुकदमे में कौशल का दोस्त अर्जुन गवाह है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया अन्य आरोपी अभी भी पकड़ से दूर हैं। भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष आशुतोष कठेरिया की अगुवाई में पहुंचे पदाधिकारियों व परिजनों ने एसपी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
इसमें आरोप लगाया कि मुकदमे में आरोपी लड्डू उर्फ विशाल मऊदरवाजा थाना की चौकी मेडिकल कॉलेज में तैनात सिपाही ललित का रिश्तेदार है।
16 अगस्त को अरविंद के पास मेडिकल कॉलेज चौकी इंचार्ज नितिन कुमार व सिपाही नवनीत का फोन आया और अर्जुन को बयान देने के लिए पुलिस लाइन गेट पर लाने के लिए कहा। अरविंद अपने दोस्त के साथ अर्जुन को लेकर पुलिस लाइन के गेट पर पहुंचा।
वहां सिपाही ललित ने लड्डू उर्फ विशाल का नाम न लेने का दबाव बनाया। इन्कार करने पर अर्जुन के साथ मारपीट की। सीओ सिटी के कार्यालय में ले जाकर उसके बयान दर्ज कराए गए। अर्जुन ने दबाव में बयान देने की बात बताई। पीआरओ ने एसपी कार्यालय में पांच लोगों को ही आने के लिए कहा।
इस पर भीम आर्मी के पदाधिकारियों की पीआरओ से तीखी नोकझोंक हुई। इसके बाद पदाधिकारियों ने एसपी को प्रार्थना पत्र दिया। परिजनों व पदाधिकारियों ने आरोपियों की गिरफ्तारी कर सिपाही के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पदाधिकारी ललित राजभारती, अंकित, अमरदीप, दिलेश कठेरिया, अतुल कठेरिया आदि रहे।