फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   crime

फंदे से लटका मिला किशोरी का शव, हत्या का आरोप

Wed, 17 Aug 2022 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 17 Aug 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
crime
शमसाबाद। झोपड़ी में किशोरी का शव फंदे से लटका मिला। परिजनों ने गांव के दो युवकों पर पुत्री की हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव समैचीपुर चितार निवासी सर्वेश राजस्थान में मजदूरी करता है। उसकी पत्नी रानी देवी बच्चों के साथ गांव में रहती है। बुधवार को रानी काम से बाहर गई थी।
विज्ञापन

बड़ी बेटी शिवानी (12) घर में अकेली थी। छोटे भाई-बहन राहुल, काजल, दीपक, जैकी गांव के बच्चों के साथ खेलने गए थे।
आरोप है कि दोपहर ढाई बजे राहुल घर के पास पहुंचा तो उसने देखा कि गांव के दो युवक उसकी झोपड़ी से बाहर निकल रहे हैं। झोपड़ी के अंदर जब राहुल पहुंचा तो उसने बहन शिवानी को रस्सी के फंदे पर लटका हुआ पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ देर में मां रानी भी आ गईं। मां का आरोप है कि गांव के दो युवक अक्सर उसकी बेटी को परेशान करते थे। पुलिस ने मां रानी देवी व भाई राहुल से पूछताछ की।
शव को फंदे से उताकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। सीओ कायमगंज सोहराब आलम ने बताया कि किशोरी का शव फंदे से लटका मिला है।
परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। फोरेंसिक टीम के दरोगा सुनील दुबे सिपाहियों के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने किशोरी के हाथ व रस्सी पर आए निशान के नमूने एकत्र किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed