{"_id":"62fbe6713b069c5443472386","slug":"crime-farrukhabad-news-knp7130754145","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग की चपेट में आकर सेल्समैन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग की चपेट में आकर सेल्समैन की मौत
विज्ञापन
प्रशांत के गमगीन बैठे परिजन। संवाद
- फोटो : FARRUKHABAD
मोहम्मदाबाद। खाना बनाते समय सिलिंडर लीक होने से लगी आग में झुलसे सेल्समैन की मौत हो गई।
कोतवाली क्षेत्र के गांव लखरौआ निवासी प्रशांत सिंह भदौरिया (36) पशु आहर कंपनी में सेल्समैन की नौकरी करता था।
उसकी पत्नी सरोज रक्षा बंधन पर बच्चों समेत मायके गई थीं। मां सुशीला देवी जेठ के मकान में गृह प्रवेश के अवसर पर दिल्ली गई थीं। 14 अगस्त की रात प्रशांत घर में खाना बना रहा था। अचानक सिलिंडर लीक होने से आग लग गई।
प्रशांत आग में गंभीर रूप से झुलस गया। प्रशांत को आवास विकास के नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। सोमवार को वहां से प्रशांत को लखनऊ रेफर किया गया, रास्ते में उसकी मौत हो गई।
परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराया। प्रशांत के दो बेटे कुणाल व तरुण हैं।