Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   crime

सुसाइड के लिए उकसाने पर रिपोर्ट दर्ज

Sat, 13 Aug 2022 12:42 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 13 Aug 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
crime
फर्रुखाबाद। शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म कर आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में पुलिस ने एसपी के आदेश पर युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। युवती के मोबाइल पर युवक से बातचीत की रिकार्डिंग से इसका खुलासा हुआ।
विज्ञापन

शहर कोतवाली के एक गांव निवासी महिला ने गांव पपियापुर निवासी बृजकिशोर के खिलाफ बेटी को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया। इसमें आरोप लगाया कि पति व पुत्र दिल्ली में रहकर प्राइवेट नौकरी करते हैं। 31 जुलाई को गांव के लोगों ने महिला को सूचना दी कि उसकी बेेटी का शव आम के बाग में फंदे पर लटका है। सूचना पर वह गांव के लोगों के साथ मौके पर पहुंची और पुत्री के शव को फंदे से उतारने के बाद अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

पुत्री के मोबाइल पर एक नंबर पर की गई कॉल की रिकार्डिंग पड़ी थी। महिला ने उसे सुना तो पता चला कि गांव पपियापुर के बृजकिशोर ने उसकी पुत्री को शादी का झांसा देकर कई बार दुष्कर्म किया। इसके बाद शादी से इन्कार कर बेटी को आत्महत्या के लिए उकसाया। थाने में तहरीर देने के बाद भी सुनवाई नहीं हुई। इस पर महिला ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर गुहार लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed