फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   crime

दो दिन से लापता छात्रा की हत्या, खेत में मिला शव

Sat, 22 Jan 2022 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jan 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
crime
श्रृंगीरामपुर में घटना स्थल पर जांच पड़ताल करती पुलिस। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
कमालगंज। कन्नौज जिले के गुरसहायगंज थाना क्षेत्र से दो दिन पहले लापता हुई कक्षा छह की छात्रा की हत्या कर दी गई। उसका शव कमालगंज थाना क्षेत्र के श्रृंगीरामपुर गांव में सरसों के एक खेत में मिला है। छात्रा के शरीर पर एक भी कपड़ा नहीं था। उसके शरीर ही हालत देख पुलिस और ग्रामीणों ने दुष्कर्म की आशंका जताई है। हत्यारों ने छात्रा की पहचान मिटाने के इरादे से उसके चेहरे पर ज्वलनशील पदार्थ डाला है। शव मिलने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं।
विज्ञापन

गुरसहायगंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किसान की 10 वर्षीय बेटी गांव के ही एक स्कूल में कक्षा छह में पढ़ती थी। वह गुरुवार को घर के बाहर खेलते समय लापता हो गई थी। किसान की तहरीर पर पुलिस ने बिना जांच के ही अज्ञात के खिलाफ बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का मामला दर्ज कर लिया। इसके बाद पुलिस यह मानकर बैठ गई कि छात्रा अपनी मर्जी से किसी के साथ चली गई है और वह खुद वापस आ जाएगी। इसलिए पुलिस ने छात्रा को तलाश करने की जहमत नहीं उठाई। शनिवार शाम करीब छह बजे छात्रा का निर्वस्त्र शव कमालगंज थाना क्षेत्र के श्रृंगीरामपुर गांव निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक मंशा नाथ मिश्रा के सरसों के खेत में पड़ा मिला। खेत बटाई पर लेने वाले गांव के सतीश ने मामले की जानकारी पुलिस को दी।
विज्ञापन

एसपी अशोक कुमार मीणा, एएसपी अजय प्रताप दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच की। छात्रा के नाजुक अंग पर खून लगा होने से दुष्कर्म की आशंका जताई गई। शव मिलने की जानकारी पर छात्रा के पिता व परिवार के अन्य लोग भी वहां पहुंच गए। उन्होंने शव की शिनाख्त की। किसान ने पुलिस को बताया कि गुरुवार को उसके ससुर की मौत हो गई थी। इससे वह पत्नी के साथ ससुराल चला गया था। घर पर बेटी ही अकेली थी। इस दौरान बेटी घर के बाहर खेलते समय लापता हो गई थी। उसके लापता होने की रिपोर्ट गुरसहायगंज कोतवाली में दर्ज कराई है। जिस दिन बेटी लापता हुई थी उस दिन स्कूल की ड्रेस पहने थी। सीओ अजेय कुमार शर्मा ने बताया कि छात्रा की उम्र 12 से 15 वर्ष के बीच लग रही है। गुरसहायगंज कोतवाली में उसे बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्रा का शव जिस स्थान पर मिला है, वहां से उसका गांव नौ किलोमीटर दूर है। जिले की सीमा पर बसे इस गांव में आसपास के गांवों के लोगों का आना-जाना रहता है। इससे आशंका जताई जा रही है कि हत्या में आसपास के गांव के किसी व्यक्ति का हाथ है। पुलिस रंजिश समेत सभी बिंदुओं पर काम कर रही है। साथ ही छात्रा के कपड़ों को भी तलाश कर रही है।

छात्रा के शव दो दिन पुराना लग रहा है। उसके शरीर पर लगा खून सूख चुका है। इससे माना जा रहा है कि छात्रा की हत्या गुरुवार को ही कर दी गई थी जिस स्थान पर शव मिला, वहां आसपास सरसों के पौधे भी नहीं टूटे हैं। खेत की मेड़ से चार कदम अंदर ही शव पड़ा है। इससे किसी दूसरे स्थान पर हत्या कर शव लाकर फेंके जाने की बात पुख्ता हो रही है। यह भी आशंका जताई जा रही है कि जिस स्थान पर शव मिला है, उस स्थान पर हत्यारे का पहले आना-जाना रहा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed