{"_id":"61535de88ebc3e045e4f6703","slug":"crime-farrukhabad-news-knp6550718130","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाते में 25 लाख रुपये आने का झांसा देकर दो लाख ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाते में 25 लाख रुपये आने का झांसा देकर दो लाख ठगे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहम्मदाबाद। नवाबगंज थाना क्षेत्र के गांव नगला उम्मेद निवासी महिला से खाते में 25 लाख रुपये आने का झांसा देकर बैंक के कैशियर ने दो लाख रुपये ठग लिए। महिला की तहरीर पर पुलिस ने स्टेट बैंक के कैशियर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव नगला उम्मेद निवासी नीरज ने पुलिस को दी तहरीर में मोहम्मदाबाद कस्बा स्थित स्टेट बैंक के कैशियर पर धोखाधड़ी कर दो लाख रुपये ठगने का आरोप लगाया है। तहरीर में कहा है कि 19 सितंबर को कैशियर ने उसके मोबाइल पर फोन करके बताया कि उसके खाते में 25 लाख रुपये आ गए हैं। इसमें से कुछ रुपये देने होंगे।
इसके बाद कैशियर ने चार खाता नंबर बताए और उनमें रुपये डालने के लिए कहा। इस पर नीरज ने चारों खातों में फोन-पे से दो लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। बाद में बैंक में पास बुक में एंट्री कराने गई तो पता चला कि खाते में 25 लाख रुपये नहीं आए हैं। उसके खाते में मात्र चार सौ रुपये ही बचे हैं। उधर, कोतवाल दिलीप कुमार बिंद ने बताया कि महिला की तहरीर पर बैंक कैशियर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।