{"_id":"61364f538ebc3e137b642d1b","slug":"crime-farrukhabad-news-knp650564486","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज बस से महिला के जेवर चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज बस से महिला के जेवर चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहम्मदाबाद (फर्रुखाबाद)। रोडवेज बस से घर आ रही महिला के बैग से सोने के जेवर चोरी हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पीछे की सीट पर बैठे पांच युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
जनपद बदायूं थाना व कस्बा शेखूपुर निवासी सोनम रक्षा बंधन पर मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला बाग अपने मायके आई थी। दो दिन पहले वह जनपद शाहजहांपुर निवासी बहन बीना के घर गई थी। सोमवार को वह शाहजहांपुर से अपने मायके आने के लिए बेवर डिपो की बस में बैठी। जब वह मोहम्मदाबाद के करीब पहुंची तो उसने अपने बैग को खोलकर देखा।
बैग से झाले व अंगूठी गायब थी। सोनम ने बस से ही पुलिस को सूचना दे दी। जानकारी मिलने पर पुलिस ने बस को कोतवाली के सामने रोक लिया। सोनम ने पीछे की सीटों पर बैठे युवकों पर जेवर चोरी करने का शक जताया। पांचों युवक हरदोई के निवासी हैं। पुलिस ने सभी को बस से उतारकर हिरासत में ले लिया। पुलिस युवकों से पूछताछ कर रही है। युवकों ने बताया कि वह मध्य प्रदेश के जनपद उज्जैन जा रहे हैं। पुलिस को उनके पास जेवरात नहीं मिले।