{"_id":"61364f518ebc3e7a274b9be9","slug":"crime-farrukhabad-news-knp6505638115","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति समेत तीन पर हत्या का मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति समेत तीन पर हत्या का मुकदमा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। ढिलावल की कामिनी की हत्या के मामले में बेटे ने पिता, ताई और चचेरे भाई पर हत्या व हत्या की साजिश करने का मुकदमा दर्ज कराया है। उसका आरोप है कि मकान पर कब्जे की नीयत से पिता को शराब पिलाई जाती थी। मां इसका विरोध करती थीं। मां को रास्ते से हटाने के लिए शराब पिलाकर हत्या कराई गई है।
मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के ढिलावल निवासी ज्ञानचंद्र ने रविवार दोपहर पत्नी कामिनी (45) की फावड़ा से काटकर हत्या कर दी थी। राजस्थान से लौटे कामिनी के पुत्र संजय ने थाने में दी तहरीर में बताया कि पिता चार भाई हैं। सभी अपना हिस्सा लेकर अलग रह रहे हैं। ताऊ रामसेवक का पुत्र सतेंद्र और ताई सरोजनी देवी उसके मकान पर कब्जा करना चाहते हैं। कई बार थाने में इसकी शिकायत कर चुके हैं।
सतेंद्र और सरोजनी ज्ञानचंद्र को अपने घर में बुलाकर शराब पिलाते और खर्चे के पैसे देते थे। इसी के चलते मां का पिता से झगड़ा होता था। रविवार दोपहर तबीयत खराब होने के कारण मां लेटी थी। उसी वक्त पिता सरोजनी के घर से शराब पीकर आए और फावड़ा से वार करके मां की हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देकर मौके से भाग गए। उस समय बहन सुंदरी व खुशी मकान के बाहर रखी दुकान पर बैैठी थीं। वह अंदर गईं तो मां लहूलुहान पड़ी थीं। पुलिस ने ज्ञानचंद्र, सरोजनी और सत्येंद्र पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।