{"_id":"613509e98ebc3ea804181998","slug":"crime-farrukhabad-news-knp650376748","type":"story","status":"publish","title_hn":"इनामी शराब माफिया सुनील गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इनामी शराब माफिया सुनील गिरफ्तार
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में शराब के साथ पकड़े गए आरोपी। संवाद
- फोटो : FARRUKHABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। 15 हजार के इनामी शराब माफिया सुनील सिंह चौहान को दो साथियों के साथ राजेपुर व एसओजी ने गिरफ्तार कर लिया। उसकी बोलेरो से पांच सौ लीटर स्प्रिट, अवैध शराब और यूरिया बरामद की गई है। पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया है।
एसपी अशोक कुमार मीणा ने पुलिस लाइन के सभागार में पत्रकारवार्ता में बताया कि शहर के मोहल्ला मेमरान टैगोर कालोनी निवासी 15 हजार के इनामी शराब माफिया सुनील सिंह चौहान के क्षेत्र में आने की सूचना एसओजी को मिली थी।
एसओजी प्रभारी जेपी शर्मा, एसओ राजेपुर देवेश कुमार, आबकारी निरीक्षक सचिन त्रिपाठी की टीम ने निबिया चौराहे के पास बोलेरो सवार सुनील को पकड़ लिया। मोहल्ला दीनदयाल बाग निवासी प्रशांत चौहान और राजेपुर थाना क्षेत्र के गौटिया पश्चिम निवासी अवधेश कुमार भी उसके साथ थे।
विज्ञापन
बोलेरो में 12 जरीकेन में पांच सौ लीटर स्प्रिट, 40 लीटर अवैैध शराब, दो किलो यूरिया बरामद की गई। तीनों के खिलाफ राजेपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। एसपी ने बताया कि सुनील मऊदरवाजा थाने में दर्ज मुकदमे में वांछित था। यह लोग अवैध शराब बनाकर देशी शराब के ठेके में बेचते थे। पुलिस ने तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।