फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   crime

लकी ड्रा में कार निकलने का झांसा देकर 1.13 लाख ठगे

Mon, 19 Apr 2021 09:31 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 19 Apr 2021 09:31 PM IST
विज्ञापन
crime
फर्रुखाबाद। लकी ड्रा में 12 लाख की कार निकलने का झांसा देकर युवक से 1.13 लाख रुपये ऑनलाइन ठग लिए गए। कार के पंजीयन के नाम पर और रुपये की मांग जाने पर युवक को ठगी का अहसास हुआ। पीड़ित ने कोतवाली में अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने पीड़ित को सर्विलांस सेल में भेज दिया।
विज्ञापन

फतेहगढ़ के मोहल्ला गीतापुरम निवासी राकेश चंद्र मिश्रा पेशे से वैद्य हैं। उनके पुत्र अभिलाष उर्फ गोविंद मिश्रा के मोबाइल पर 17 अप्रैल को एक कॉल आई। उस ओर बोलने वाले ने एक कंपनी का नाम लेते हुए लकी ड्रा में 12 लाख रुपये की कार निकलने की बत कही। कहा कि वह चाहे तो कार ले ले या नगद रुपये। इसके लिए कंपनी में 3500 रुपये का पंजीयन कराना होगा।
विज्ञापन

अभिलाष ने रुपये जमा करके पंजीयन करा दिया। इसके बाद डिलीवरी, ट्रांसपोर्टेशन सहित अन्य चार्ज बताकर कुल एक लाख 13 हजार रुपये जमा करवा लिए गए। इसके बाद भी 17,900 रुपये और मांगे गए। इस पर अभिलाष को ठगी का अहसास हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसने घटना की जानकारी अपनी बहन व दोस्त को दी। सोमवार को वह बहन व दोस्त के साथ कोतवाली में पहुंचा और अज्ञात के खिलाफ ऑनलाइन ठगी करने की तहरीर दी। कोतवाली में मौजूद पुलिस कर्मी ने भाई बहन को सर्विलांस सेल में गुहार लगाने के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed