{"_id":"606342e88ebc3e8c9376b475","slug":"crime-farrukhabad-news-knp6205632173","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाली गलौज के विरोध पर फायरिंग, चार पर मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाली गलौज के विरोध पर फायरिंग, चार पर मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहम्मदाबाद। कोतवाली क्षेत्र के गांव गढ़ी वनकटी में सोमवार की शाम गांव के चार युवकों ने एक घर में घुसकर मारपीट व फायरिंग की। घर वालों ने हमलावर दो भाइयों को कमरे में बंद कर दिया। बाद में पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने दोनों के पास से एक तमंचा व कारतूस बरामद किया, बाद में जेल भेज दिया। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
गांव गढ़ी वनकटी निवासी उमेश सिंह सोमवार को घर पर थे। शाम लगभग चार बजे गांव के धीरेंद्र उर्फ छोटे, भाई शीलेंद्र उर्फ सोनू, अमन व एक अज्ञात युवक के साथ उमेश के घर पहुंचे। इन लोगों ने छोटे भाई की पत्नी मधु के साथ गालीगलौज किया। विरोध करने पर चारों ने घर में घुसकर मारपीट शुरू कर दी।
शोरगुल सुनकर परिवार के अन्य लोग पहुंच गए। इस बीच धीरेंद्र उर्फ छोटे ने तमंचे से फायर कर दिया। उमेश के परिजनों ने धीरेंद्र उर्फ छोटे व उसके भाई शीलेंद्र उर्फ सोनू को पकड़कर कमरे में बंद कर दिया। अमन व दूसरा युवक भाग गया। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों भाइयों को कोतवाली ले आई। इनके पास से एक तमंचा व कारतूस बरामद हुआ। उमेश की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने दोनों भाइयों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।