{"_id":"6026ceb28ebc3ee908405b70","slug":"crime-farrukhabad-news-knp6115101167","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी को ले जाने का आरोपी कोतवाली से फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोरी को ले जाने का आरोपी कोतवाली से फरार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। किशोरी को ले जाने का आरोपी शौच के बहाने कोतवाली की दीवार फांदकर फरार हो गया। विवेचक किशोरी के बयान दर्ज कराकर लौटे तो आरोपी को दाखिल करने के लिए प्रपत्र तैयार करने लगे। तब उनको आरोपी के भागने की जानकारी हुई। इसके बाद पुलिस की टीमें आरोपी की तलाश में जुट गईं हैं।
अधिकारियों को इस मामले में जानकारी नहीं दी गई।
फतेहगढ़ के मोहल्ला पुलमंडी निवासी भोला को पुलिस ने 15 वर्ष की किशोरी को ले जाने के आरोप में बुधवार को पकड़ लिया था। पुलिस को किशोरी भी मिल गई। जांच कर रहे दरोगा अभय सिंह किशोरी के कोर्ट में बयान दर्ज कराने गए थे।
किशोरी ने कोर्ट में भोला के साथ जाने की बात स्वीकार कर ली और कोई आरोप नहीं लगाया। कोर्ट के आदेश पर किशोरी को उसके माता पिता को सौंप दिया गया। चार बजे दरोगा अभय कोर्ट से वापस आए और आरोपी को दाखिल करने के लिए प्रपत्र तैयार करने लगे। इस दौरान करीब तीन बजे पहरे पर तैनात रहे सिपाही निखिल ने बताया कि भोला ने शौच जाने की बात कही थी। शौचालय जाने के बाद पानी खत्म होने की बात कही तो वह सबमर्सिबल पंप चलाने चला गया।
विज्ञापन
पानी चलाकर लौटा और भोला को आवाज दी। शौचालय के भीतर से कोई आवाज नहीं आई तो खोलकर देखा। वहां से भोला भाग चुका था। वह दीवार फांदकर मोहल्ला भूसामंडी के रास्ते से भागा है। इस जानकारी के बाद पुलिस की टीमें भोला की तलाश में जुट गईं। कोतवाल जय प्रकाश पाल अवकाश से वापस आए और जानकारी होने पर वर्दी पहनकर आरोपी की तलाश करने चले गए। इस मामले में एसपी को शाम छह बजे तक जानकारी नहीं दी गई। एसपी अशोक कुमार मीणा ने पूरे मामले में जानकारी कर कार्रवाई करने की बात कही है।