फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   crime

शराबी युवक पर शौच करने गई महिला से दुष्कर्म का आरोप

Tue, 06 Oct 2020 09:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2020 09:27 PM IST
विज्ञापन
crime
मोहम्मदाबाद। अधेड़ महिला के पुत्र ने एक शराबी के खिलाफ मारपीट कर मां से दुष्कर्म करने का आरोप लगाकर तहरीर दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। पुत्र ने पीड़िता को सीएचसी में भर्ती कराया। पुत्रों ने मुख्यमंत्री के पोर्टल पर भी शिकायत की है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र निवासी 50 वर्षीय महिला 3 सितंबर को शौच के लिए गई थी। तभी उसे एक शराबी युवक ने दबोच लिया और गर्दन में अंगौछा डालकर झाड़ियों में खींच ले गया। आरोप है कि उसने महिला से मारपीट कर दुष्कर्म किया। इससे वह बेहोश हो गई।
विज्ञापन

काफी देर बाद भी उसके घर न आने पर पुत्र तलाशने पहुंचे। झाड़ियों में मां निर्वस्त्र हालत में पड़ी मिली। उसने घटना के बारे में जानकारी दी। उसके चेहरे पर कई घाव थे। पुत्र मां को ठेली पर लादकर कोतवाली ले गए और कोतवाल को तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाल ने महिला का इलाज कराने के लिए दोनों पुत्रों के साथ भेज दिया और जांच के बाद कार्रवाई करने का भरोसा दिया। पुत्रों नेमुख्यमंत्री की हेल्पलाइन 1076 पर भी शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद भी पुलिस ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है।
कोतवाल राकेश कुमार ने बताया कि शुरुआती जांच में घटना संदिग्ध लग रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed