फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   crime

सोशल मीडिया पर सांसद को अपशब्द कहने पर मौरंग कारोबारी पर मुकदमा

Tue, 01 Sep 2020 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
crime
फर्रुखाबाद। सोशल मीडिया पर वीडियो जारी करके भाजपा सांसद के लिए अपशब्दों का प्रयोग करने वाले मौरंग कारोबारी पर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है। भाजपा सांसद मुकेश राजपूत के प्रतिनिधि नाला सिम्तसुमाल निवासी दिलीप भारद्वाज की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने पांचालघाट निवासी मौरंग कारोबारी विक्रांत उर्फ राना पर मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

इसमें कहा गया है कि 27 अगस्त की रात करीब आठ बजे अपने घर पर फेसबुक पर चल रहा एक वीडियो देखा। वह विक्रांत उर्फ राना की आईडी से पोस्ट किया गया था। इसे 21 अगस्त की शाम को अपलोड किया गया था। वीडियो में विक्रांत उर्फ राना ने सांसद मुकेश राजपूत के लिए अत्यंत गंभीर अपशब्दों का प्रयोग किया। जनमानस को भी भड़काने का प्रयास है।
विज्ञापन

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। राना पर इससे पहले मऊदरवाजा थाने में भी मुकदमे दर्ज हो चुके हैं। सांसद मुकेेश राजपूत व मौरंग कारोबारी में कई माह से विवाद चल रहा है। 22 अगस्त को विक्रांत उर्फ राना पर जहानगंज थाना क्षेत्र के गांव महरूपुर खार के पास हमला कर दिया गया था। इस मामले मेें सांसद के बेटे अर्पित व भतीजे राहुल राजपूत सहित छह नामजद व छह अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। इसके बाद यह मामला तूल पकड़ गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed