{"_id":"5f4be7da8ebc3e175c21fdb2","slug":"crime-farrukhabad-news-knp5797550189","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूमाफिया सहित सात के शस्त्र लाइसेंस निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूमाफिया सहित सात के शस्त्र लाइसेंस निलंबित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। जिलाधिकारी ने पुलिस अधीक्षक की जांच आख्या के आधार पर भूमाफिया व टॉप-टेन अपराधी सहित सात शस्त्र लाइसेंस निलंबित किए हैं। संतोषजनक जवाब न देने पर लाइसेंस निरस्त कर दिया जाएगा।
जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह ने फतेहगढ़ के लोको रोड निवासी पंकज राय पुत्र राममोहन को भू माफिया घोषित किया था। सिविल लाइन निवासी धर्मेंद्र सिंह पुत्र रामप्रकाश व गांव नगला दुर्गू निवासी सुरेंद्र सिंह पुत्र नत्थू सिंह के विरुद्ध हत्या, लूट, गैंगेस्टर आदि के 31 मुकदमे दर्ज हैं।
नवाबगंज क्षेत्र के गांव नगला दुली निवासी रवींद्र सिंह पुत्र रामभरोसे ने आयुध अधिनियमों का उल्लंघन कर रिवाल्वर से फायरिंग कर दहशत फैलाने आदि मामले है। शमसाबाद क्षेत्र के गांव किसरोली निवासी प्रमोद कुमार के उग्र व आपराधिक प्रवृत्ति, जान से मारने आदि मामले है।
विज्ञापन
सभी के लाइसेंस निलंबित करने के साथ उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं। समय से स्पष्टीकरण न देने पर शस्त्र लाइसेंस निरस्त कर दिए जाएंगे।