फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   crime

सांसद के पुत्र व भतीजे पर मुकदमा दर्ज करना जहानगंज एसओ को पड़ा भारी

Thu, 27 Aug 2020 10:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
crime
फर्रुखाबाद। पहली बार चार्ज पाने में सफल हुए दरोगा अकुंश राघव को भाजपा सांसद के पुत्र व भतीजे के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने पर बुधवार रात कुर्सी गंवानी पड़ी। सांसद के पुत्र व भतीजे से नजदीकियों के चलते एसओजी प्रभारी जहानगंज एसओ का चार्ज पाने में सफल रहे। छात्रा की हत्या में सीओ कायमगंज ने दो जांचों में इंस्पेक्टर रामबाबू पटेल को दोषी ठहराया है। उन्हें एसओजी की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन

आईजी कानपुर के यहां से चार्ज का अनुमोदन करवाने के बाद दरोगा अंकुश राघव किसी तरह 24 जुलाई को जहानगंज एसओ बने थे। इस बीच मौरंग कारोबारी विक्रांत सिंह उर्फ राना सरकार व भाजपा सांसद मुकेश राजपूत के विवाद ने तूल पकड़ लिया। शनिवार को मौरंग कारोबारी पर जहानगंज थाना क्षेत्र के गांव महरूपुर खार में हमला हो गया। इसमें मौरंग कारोबारी की तहरीर पर एसओ ने सांसद के पुत्र अर्पित व भतीजे राहुल राजपूत के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था।
विज्ञापन

इसके बाद भाजपाई नाराज हो गए गए थे। भाजपाइयों की यह नाराजगी एसओ अंकुश राघव को भारी पड़ गई। एसपी डॉ. अनिल मिश्र ने बुुधवार रात अंकुश राघव को जहानगंज थानाध्यक्ष के पद से हटाकर जनसूचना सेल का प्रभारी बना दिया है। जहानगंज थाने की जिम्मेदारी एसओजी प्रभारी दिनेश गौतम को दी गई है। बताया जा रहा है दिनेश गौतम की सांसद के पुत्र व भतीजों की नजदीकी का इनाम मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सितंबर 2019 में तत्कालीन शमसाबाद एसओ रामबाबू पटेल के कार्यकाल में छात्रा का शव रेलवे ट्रैक पर वस्त्रविहीन मिला था। परिजनों को टरकाने व रिपोर्ट दर्ज न करने तत्कालीन एडीजी की फटकार के बाद एसपी ने रामबाबू पटेल को निलंबित कर दिया था। उनके खिलाफ विभागीय जांच के आदेश सीओ कायमगंज को दिए थे। सीओ ने दोनों ही जांचों में रामबाबू पटेल को दोषी ठहराकर फाइल एसपी के पास भेज दी थी।

जो कि एसपी के कार्यालय में लंबित है। एसपी ने रामबाबू पटेल को एसओजी प्रभारी बना दिया है। पूछने पर एसपी डॉ. अनिल मिश्र ने बताया कि एसओजी प्रभारी किसी थाने के इंचार्ज का पद नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed