{"_id":"5f3581e88ebc3eaad348bac4","slug":"crime-farrukhabad-news-knp576754589","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र के अधेड़ ने बस का तोड़ा शीशा, स्टाफ ने फोड़ा सिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महाराष्ट्र के अधेड़ ने बस का तोड़ा शीशा, स्टाफ ने फोड़ा सिर
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। दिल्ली जा रही एक डग्गामार बस को पांचालघाट ले जाने पर अड़े एक अधेड़ ने डंडा मारकर शीशा तोड़ दिया। गुस्साए बस के कर्मचारियों ने उसकी पिटाई कर दी। उसका सिर फट गया। घायल को लोहिया अस्पताल ले जाया गया। हालांकि बाद में कादरीगेट चौकी पर दोनों पक्षों में समझौता करा दिया गया।
शहर कोतवाली के कादरीगेट चौराहे पर एक डग्गामार बस शाम करीब छह बजे दिल्ली की सवारियां भर रही थी। उसी समय महाराष्ट्र के जिला भुसावल जलगांव के थाना चोपाड़ा के गांव नीमगांव निवासी रामजी लाल (58) पुत्र बड़ेलाल बैठ गया। परिचालक ने टिकट बनाई, तो वह पांचालघाट जाने की कहने लगा।
इस पर परिचालक ने उसे उतरने को कहा, तो वह बिफर गया। मौजूद डंडे को उसने शीशे में मार दिया। शीशा टूट गया। गुस्साए बस के परिचालक व अन्य कर्मचारियों ने रामजी लाल को डंडों से पीट दिया। उसका सिर फट गया। लहूलुहान होने पर उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
इलाज के बाद बस कर्मचारी उसे अपने साथ ले गए। चौकी पुलिस ने दोनों पक्षों में समझौता करा दिया। चौकी प्रभारी हरिओमप्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि तहरीर नहीं आई है। अधेड़ ने शीशे में डंडा मारा, तो कांच उछलकर उसके सिर में लग गया था। दोनों पक्षों ने समझौता कर लिया है।