फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   crime

पल्लेदार का शव बाग में पेड़ से लटक मिला

Wed, 12 Aug 2020 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
crime
करन का फाइल फोटो। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
कमालगंज। कस्बा से कुछ दूरी पर बाग में पल्लेदार का शव पेड़ पर रस्सी के फंदे से बुधवार सुबह लटका मिला। परिजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है।
विज्ञापन

थाना व कस्बा के मोहल्ला आंबेडकर नगर निवासी विजय सिंह कुशवाहा के 21 वर्षीय के बेटे करन सिंह की शादी नहीं हुई थी। वह पल्लेदारी का काम करता था। मंगलवार की शाम को वह घर से निकल गया था। रात को वह वापस घर नहीं पहुंचा। इस पर परिजनों ने उसकी खोजबीन की पर उसका कुछ पता नहीं चला।
बुधवार सुबह उसका शव कस्बा से एक किलोमीटर दूर स्थित तपस्वी वाले मंदिर के पीछे नगला दाउद निवासी रफी के बाग में पेड़ पर रस्सी के फंदे से लोगों ने लटका देखा। सूचना पर परिजन बिलखते हुए मौके पर पहुंच गए। करन के पैर वहां लगे कटीले तारों में लगे थे। इससे उसके पैरों से खून निकला था। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। इससे पहले फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंच कर नमूने लिए। करन पांच भाइयों में सबसे छोटा था।
विज्ञापन

बड़े भाई बबलेश ने बताया कि करन कुछ समय से तनाव में रहता था। थानाध्यक्ष अजय नारायण सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। परिजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed