{"_id":"5eab0ca08ebc3e08ed2460da","slug":"crime-farrukhabad-news-knp5578403195","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्वारंटीन कराने से नाराज परिवार ने आशा व पति को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्वारंटीन कराने से नाराज परिवार ने आशा व पति को पीटा
विज्ञापन
पति के साथ खड़ी आशा। संवाद
- फोटो : FARRUKHABAD
कंपिल। लॉकडाउन में हरियाणा से गांव पहुंचे दंपती व उसकी बेटी को स्कूल में क्वारंटीन कराने से नाराज उसके परिजनों ने गुरुवार दोपहर आशा के घर पर हमला कर दिया। लाठी-डंडों से मारपीट में आशा व उसका पति घायल हो गया। पुलिस एक हमलावर को पकड़कर थाने ले गई। आशा की तहरीर पर पुलिस जांच कर रही है।
थाना क्षेत्र के गांव त्योरखास निवासी शिवकुमार 108 एंबुलेंस का चालक है, जबकि उसकी पत्नी उसकी पत्नी सविता देवी गांव में आशा कार्यकर्ता है। बुधवार सुबह गांव का ही युवक अपनी पत्नी व बेटी के साथ हरियाणा से गांव पहुंचा। इस पर आशा सविता देवी ने ग्राम प्रधान के माध्यम से स्वास्थ्य विभाग को सूचना दी।
गुरुवार सुबह गांव पहुंची डॉक्टरों की टीम ने युवक, उसकी पत्नी व बेटी को गांव के ही प्राथमिक विद्यालय में क्वारंटीन कर दिया। इससे नाराज युवक के छह परिजनों ने दोपहर को आशा के घर पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। आशा की चीख-पुकार सुन बचाने पहुंचा पति को भी जमकर पीटा। ग्रामीणों ने किसी तरह दोनों को बचाया।
विज्ञापन
घायल आशा ने 112 पर फोन कर घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस एक हमलावर को पकड़कर थाने ले आई। आशा सविता देवी ने हमलावरों के खिलाफ थाने में तहरीर दी। पुलिस ने घायलों को सीएचसी कायमगंज भेजा। थानाध्यक्ष देवेंद्र कुमार गंगवार ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।