फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   crime

संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, दहेज हत्या की रिपोर्ट

Sun, 05 Apr 2020 10:12 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 05 Apr 2020 10:12 PM IST
विज्ञापन
crime
कीर्ति का फाइल फोटो। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
संकिसा। मेरापुर थानाक्षेत्र के गांव अछरौड़ा में संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत हो गई। विवाहिता के पिता ने दहेज के लिए बेटी की हत्या कर शव फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने विवाहिता के पति, ससुर और सास के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

कमालगंज थानाक्षेत्र के गांव नगला जोध निवासी सर्वेश कुमार ने पुत्री कीर्ति (19) की शादी 9 फरवरी 2020 को मेरापुर थानाक्षेत्र के गांव अछरौड़ा निवासी बृजमोहन शर्मा के पुत्र अजीत शर्मा उर्फ लालू के साथ की थी। शनिवार रात सर्वेश कुमार को पुत्री की मौत होने की जानकारी मिली। वह पुत्र गौरव शर्मा व परिवार के अन्य लोगों के साथ रविवार को गांव अछरौड़ा पहुंचे।
विज्ञापन

पुत्री का शव देखकर पिता और भाई रोने बिलखने लगे। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। कीर्ति के भाई गौरव शर्मा ने ससुरालीजनों पर दहेज की मांग पूरी न होने पर हत्या कर बहन का शव फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया। भाई ने बताया कि पांच लाख रुपये बहन की शादी में खर्च किए थे। ससुरालीजन और दहेज की मांग को लेकर बहन के साथ आए दिन मारपीट करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बहन को बिजली का करंट भी लगाया था। पिता सर्वेश की तहरीर पर पुलिस ने कीर्ति के पति अजीत, ससुर बृजमोहन व सास रन्नो दवी के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। बृजमोहन ने बताया कि पुत्र अजीत भिवानी में प्राइवेट नौकरी करता है। लॉकडाउन होने पर बहू कीर्ति ने पुत्र को फोन कर घर आने के लिए कई बार कहा, तब पुत्र घर आया था। पुत्र और पुत्रवधू में कभी कोई विवाद नहीं हुआ। शनिवार शाम को पुत्र के साथ वह खेत पर था। जब घर आए तो कमरे में बहू कीर्ति का शव फंदे पर लटका था। थानाध्यक्ष आरके रावत ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed