फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   crime

बरात न ले जाने पर युवक समेत तीन के खिलाफ तहरीर

Fri, 20 Mar 2020 11:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
crime
नवाबगंज। कसबा की बंजारा बस्ती से शुक्रवार को जनपद कासगंज बरात जानी थी। गुरुवार रात दूल्हे ने शादी से इनकार कर दिया। इस पर लड़की के पिता ने नवाबगंज पहुंचकर युवक व उसके माता-पिता के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

जनपद कासगंज थाना गंजडुंडवारा के गांव एक निवासी की बेटी की शादी नवाबगंज की बंजारा बस्ती निवासी युवक के साथ तय हुई थी। बरात 20 मार्च को जानी थी। 19 मार्च की शाम को युवक ने शादी करने से इनकार कर दिया। इस पर लड़की के पिता नवाबगंज पहुंचे। उन्होंने युवक व उसके परिजनों से शादी न करने की वजह पूछी।
विज्ञापन

तो पता चला कि युवक ही शादी को तैयार नहीं है। इस पर उन्होंने युवक, उसके पिता व मां के खिलाफ थाने में तहरीर दी मांग की। इस पर पुलिस युवक के घर पहुंची लेकिन वह मिला ही नहीं। थानाध्यक्ष अजय नारायण सिंह ने बताया कि मामले जांच कर कार्रवाई की जाएगी। शादी न करने की जानकारी पर बंजारा बस्ती में ही रह रही युवती की बुआ ंने गुरुवार रात को ही युवक के घर पहुंच कर शिकायत की। इस पर युवक के बड़े भाई ने उनके साथ मारपीट कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस युवक के बड़े भाई को पकड़कर थाने ले आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed