फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   crime

पूर्व सभासद की हत्या में मुकदमा दर्ज, स्वाट टीम ने की पूछताछ

Fri, 21 Feb 2020 12:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 21 Feb 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
crime
कमालगंज (फर्रुखाबाद)। पूर्व सभासद की बुधवार को गोली मारकर की गई हत्या के मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। स्वाट टीम ने गुरुवार को पूर्व सभासद के परिजनों से पूछताछ के बाद जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मोहल्ला शास्त्रीनगर के पूर्व सभासद सर्वेश गुप्ता की बुधवार को कसबे से 2 किलोमीटर की दूरी पर साठिया बाग में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। बुधवार रात पूर्व सभासद के छोटे भाई अनुपम कुमार पुत्र स्व. रामदास गुप्ता ने मुकदमा दर्ज कराया है। इसमे कहा कि 19 फरवरी को सुबह करीब 8 बजे भाई सर्वेश गुप्ता घर से अपनी दुकान के लिए निकले थे ।
विज्ञापन

जब दोपहर को खाने का समय हुआ तब लगभग 12 बजे उसने फोन से संपर्क करने की कोशिश की। लेकिन फोन बंद होने से संपर्क नहीं हो सका। इसके बाद करीब 1.15 बजे खबर मिली कि साठिया बाग देवरान गढ़िया में एक लाश मिली जो भाई सर्वेश गुप्ता की थी। उनकी अज्ञात व्यक्तियों ने गोली मारकर हत्या की थी। इस बीच गुरुवार सुबह से ही स्वाट टीम सक्रिय हो गई। दोपहर को पूर्व सभासद के परिजनों से काफी देर तक टीम ने वार्ता की। इसके बाद आसपास के गांवों में सुरागरसी की। थानाध्यक्ष अंगद सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है। जल्द ही मामले में आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed