फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   crime

थाने के पास घर से हजारों की चोरी

Wed, 01 Jan 2020 06:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jan 2020 06:33 PM IST
विज्ञापन
crime
चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : FARRUKHABAD
नवाबगंज। थाने के पास व्यापारी के पुत्र के घर का ताला तोड़कर चोर रात में घुस गए। वहां से 70 हजार कीमत के जेवरात व 8 हजार 5 सौ रुपये नगद चोरी कर ले गए। बुधवार को सूचना पर पहुंची पुलिस छानबीन की। तहरीर के बाद भी पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया है।
विज्ञापन

थानाक्षेत्र के कसबा निवासी वंशीलाल गुप्ता की चौराहे पर परचूनी की दुकान है। थाने के पास ही उनके पुत्र प्रमोद का घर है। वंशीलाल गुप्ता पत्नी के साथ अलग मकान में रहते हैं। थाने के पास मकान में पुत्र प्रमोद पत्नी सोनी के साथ रहता है। वंशीलाल की पत्नी बीमार हैं और वह फर्रुखाबाद शहर के एक अस्पताल में भर्ती हैं। इसके चलते मंगलवार को वंशीलाल व उनका पुत्र प्रमोद अस्पताल में थे। बहू सोनी अपने घर में ताला डालकर ससुर वंशीलाल के घर में सोने चली गई। रात में प्रमोद के घर का ताला तोड़कर चोर अंदर घुस गए।
विज्ञापन

चोरों ने बक्से से 8 हजार रुपये, सोने की अंगूठी, मंगलसूत्र, तोड़िया व सोनी की पर्स में रखे पांच सौ रुपये चुरा ले गए। पुलिस रात में कसबे में गश्त करती रही और उसको चोरी की भनक तक नहीं लगी। बुधवार को सोनी ससुर के मकान में ताला डालकर अपने मकान में नहाने के लिए पहुंची। तो ताला टूटा देखकर दंग रह गई। उसने घटना की जानकारी पति व ससुर को दी। पति प्रमोद की सूचना पर कसबा चौकी इंचार्ज सुबोध कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटना स्थल पर छानबीन कर कार्रवाई करने का भरोसा दिया। तहरीर देने के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया है। एसओ देवेंद्र दुबे ने बताया कि अभी तहरीर मिली है जांच के बाद मुकदमा दर्ज कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed