{"_id":"5df63a478ebc3e8817371fac","slug":"crime-farrukhabad-news-knp5322887184","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऐतिहासिक विजय के क्षणों को किया याद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऐतिहासिक विजय के क्षणों को किया याद
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद ने भारत-पाक युद्ध की ऐतिहासिक विजय के अद्भुत क्षणों को साझा किया। देशप्रेम का गीत भी सुनाया गया।
बढ़पुर स्थित होटल में हुए आयोजन का शुभारंभ भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित एवं माल्यार्पण कर किया गया। मुख्य अतिथि विधायक सुशील शाक्य ने कहा कि भारत ने पाक को कई बार धूल चटाई है। अभी भी वह नहीं संभल रहा है। कहा कि कार्यालय को जमीन तलाश लें, वे सहयोग करेंगे।
ठा. वीरेंद्र सिंह ने कहा कि हम शक्तिशाली के साथ सहनशील भी हैं। हर चीज की सीमा होती है। पाकिस्तान को सुधर जाना चाहिए। महामंत्री बीसी परिहार ने संगठन का परिचय देकर उद्देश्य समझाए। डा. वीवी सिंह ने देश के उदय तथा सैनिकों के योगदान को बताया। जिलाध्यक्ष कैप्टन उदयराज सिंह व कैप्टन आरपी अग्निहोत्री, अध्यक्षता कर रहे हवलदार ओपी यादव ने भी विचार व्यक्त किए।
इस मौके पर रामकरन सिंह चौहान, राजकुमार, मुनेश्वर सिंह, ओपी कटियार, वीरपाल सिंह, विजय शुक्ला, ब्रजेश परिहार, डीएस राठौर, प्रभात शाक्य, यूपी सिंह चौहान, फूल सिंह, हरी सिंह, जगन्नाथ सिंह, विजय तिवारी आदि मौजूद रहे।