फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   crime

जमीन के विवाद में झोंका फायर, लूट जानलेवा हमले में रिपोर्ट दर्ज

Sun, 15 Dec 2019 07:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 15 Dec 2019 07:21 PM IST
विज्ञापन
crime
नवाबगंज। जमीन की रंजिश में हमलावरों ने शनिवार की रात व्यापारी के घर में घुसकर जानलेवा फायर किया। व्यापारी व पत्नी को पीटकर हमलावर जेवर व नगदी भी लूट ले गए। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर हमलावर पिता, पुत्र, पुत्री समेत एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। सीओ मोहम्मदाबाद ने रविवार को मौके पर जाकर पीड़ित पक्ष से घटना की जानकारी ली और आरोपियों की गिरफ्तारी करने के आदेश दिए।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी सतीश गुप्ता का विजय नगर निवासी विजय यादव से बबना रोड की जमीन को लेकर आठ वर्षों से विवाद है। तीन माह पहले कोर्ट ने सतीश के पक्ष में आदेश कर दिया। सतीश ने उस पर कब्जा कर लिया। इसी रंजिश में विजय यादव, पुत्र विवेक यादव, पुत्री तथा एक अज्ञात युवक ने सतीश के घर में घुसकर हमला कर दिया।
विज्ञापन

सतीश व उनकी पत्नी बृजेशा देवी को पीटा। सतीश पर फायर कर दिया। इसमें वह बाल बाल बच गए। हमलवरो ने गालीगलौज कर जान से मारने की धमकी दी और जेवर व नगदी लूट ले गए। पुलिस ने रात में ही बृजेशा देवी की तहरीर पर चारों आरोपियों पर मामला दर्ज कर लिया है। सीओ मोहम्मदाबाद राजवीर सिंह ने रविवार को घटनास्थल का निरीक्षण करके सतीश से पूरे प्रकरण की जानकारी की। सीओ ने एसओ को आरोपियों को गिरफ्तार करने के आदेश दिए। एसओ वेद प्रकाश पांडेय ने बताया कि अभी लूटी गई रकम के बारे में सही जानकारी नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed