फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   crime

छेड़छाड़ में छानबीन का भरोसा देकर पीड़ित को टरकाया

Sat, 14 Dec 2019 06:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 Dec 2019 06:57 PM IST
विज्ञापन
crime
शमसाबाद। छेड़छाड की पीड़िता को थाने से कार्रवाई का भरोसा देकर टरका दिया गया। जबकि शासन ने महिलाओं सबंधी मामलों में तत्काल मुकदमा दर्ज कर बाद में छानबीन करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र निवासी युवती ने शनिवार को थाने में जाकर गांव के ही पांच लोगों के खिलाफ मारपीट व छेड़छाड़ की तहरीर दी। एसओ ने शीघ्र ही कार्रवाई करने का भरोसा देकर थाने से चलता कर दिया। पीड़िता के मारपीट में चोटें भी आईं पर उसका मेडिकल कराना भी उचित नहीं समझा। पुलिस शाम तक मौके पर जांच करने तक नहीं गई। एसओ जेएल सोनकर ने बताया कि कुछ दिन पहले एक लड़की के साथ मारपीट की गई थी। उसमें लड़की का सिर फूट गया था। उसमें मुकदमा भी दर्ज किया गया था। दूसरे पक्ष ने मारपीट व छेड़छाड़ का आरोप लगाकर प्रार्थना पत्र दिया है। उस मामले में जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed