फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   crime

बैंक में नकब लगाकर घुसे बदमाशों ने लॉकर तोड़ने का किया प्रयास

Thu, 12 Dec 2019 07:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 Dec 2019 07:27 PM IST
विज्ञापन
crime
बैंक मैनेजर से जानकारी करते थानाध्यक्ष व पीछे खड़ा चतुर्थश्रेणी कर्मचारी। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। कंपिल थाना क्षेत्र के गांव रुदायन स्थित आर्यावर्त ग्रामीण बैंक में बदमाश नकब लगाकर घुस गए। बदमाशों ने लॉकर तोड़ने का प्रयास किया। लॉकर न टूटने से बैंक से चोरी होने से बच गई। लॉकर में करीब आठ लाख रुपये रखे थे। सुबह चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पहुंचने पर घटना की जानकारी हुई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर छानबीन की।
विज्ञापन

गांव रुदायन में आर्यावर्त ग्रामीण बैंक शाखा है। उसके पीछे डॉ. अनिल सक्सेना की क्लीनिक है। बैंक की सुरक्षा में दो होमगार्ड की रात को ड्यूटी रहती है। होमगार्ड अनिल सक्सेना के क्लीनिक वाले परिसर में सो रहे थे। तभी रात को बदमाश क्लीनिक परिसर में दीवार फांदकर घुस गए। बैंक की दीवार में नकब लगाकर बदमाश लॉकर रूम में प्रवेश कर गए। इसके बाद बदमाशों ने वहां लगे सीसीटीवी कैमरे तोड़ दिए। बदमाशों ने वहां लॉकर को तोड़ने का प्रयास किया। पर बदमाश लॉकर नहीं तोड़ सके। इससे उसमें रखे करीब आठ लाख रुपये चोरी होने से बच गए। सुबह दस बजे चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी गांव सिकंदरपुर खास निवासी सुनील चतुर्वेदी बैंक पहुंचे। मेनगेट खोलकर वह अंदर गए। बैंक की सफाई की ।
विज्ञापन

इसके बाद लॉकर रूम खोला तो उसके अंदर का नजारा देखकर दंग रह गया। लॉकर रूम में बने शौचालय की दीवार में ऊपर की ओर नकब लगा था। ईंटें फर्श पर पड़ी थीं। लॉकर रूम में रखी अलमारी खुली पड़ी थी। पर सभी सामान सुरक्षित था। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना सहायक प्रबंधक कुलदीप सिंह को दी। इसके बाद कुलदीप सिंह, बैंक कैशियर रवित यादव व अन्य कर्मचारी पहुंच गए। शाखा प्रबंधक फतेह सिंह आर्या अवकाश पर थे। कुलदीप की सूचना पर एसओ कंपिल फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और छानबीन की तो वहां लॉकर के पास एक अंगौछा पड़ा मिला। उसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया। इसके बाद दोपहर को फॉरेंसिक टीम व डॉग स्क्वायड पहुंच गया। फॉरेंसिक टीम ने वहां से कुछ नमूने लिए। डॉग स्क्वायड ने भी छानबीन की।
विज्ञापन
विज्ञापन

पर कुछ हाथ नहीं आया। एसओ ने रात को ड्यूटी कर रहे होमगार्ड को तलब किया और उनको फटकार लगाई। होमगार्ड ने कहा कि उनकी ड्यूटी रात आठ से सुबह चार बजे तक थी। चार बजे वह यहां से चले गए थे। उसके बाद ही यह घटना हुई होगी। सहायक प्रबंधक कुलदीप सिंह ने बताया कि लॉकर में करीब आठ लाख रुपये रखे थे। रुपये व बैंक का अन्य सामान सुरक्षित है। पुलिस ने सहायक प्रबंधक कुलदीप सिंह की तहरीर पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed