फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   crime

फंदे पर लटका मिला किसान का शव

Thu, 12 Dec 2019 07:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 Dec 2019 07:24 PM IST
विज्ञापन
crime
अमर पाल का फाइल फोटो। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। बृहस्पतिवार सुबह एक किसान का शव जामुन के पेड़ पर फंदे से लटका मिला। युवक कुछ दिनों पहले सोशल मीडिया पर वायरल पर हुए फोटो की वजह से मानसिक दबाव में था। पड़ोसी गांव के युवक की सूचना पर पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर बड़े भाई की लिखित सूचना पर पोस्टमार्टम कराया है। बड़े भाई व बहनोई ने हत्या किए जाने की आशंका जताई है।
विज्ञापन

मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के मोहल्ला बीबीगंज महरवान निवासी चेतराम उर्फ बाबाजी का पुत्र अमरपाल उर्फ नेता (35) बुधवार शाम करीब पांच बजे घर से बाग में रह रहे अपने पिता के पास गया था। देर रात तक वह वापस नहीं पहुंचा। चूंकि बाग में रुकने की व्यवस्था थी, इसलिए घर वालों को कोई चिंता नहीं हुई। सुबह गांव रामनगर का एक युवक कंडा बेचने मोहल्ले में आया, तो रास्ते के किनारे खड़े एक जामुन के पेड़ पर प्लास्टिक की रस्सी से शव लटका देखा। उसने मोहल्ले में लोगों को सूचना दी।
विज्ञापन

इस पर तमाम लोग पहुंचे, तो अमरपाल का शव देख कोहराम मच गया। अमरपाल के बड़े भाई विजय ने बताया कि वह राजमिस्त्री का काम करते हैं। हरदोई में काम करके वह बुधवार को ही लौटे थे। अमरपाल और वह कुछ काम के बारे में चर्चा करते रहे। मगर रात में ही यह घटना हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बहनोई ने बताया कि अमरपाल का बीते दिनों एक न्यूड फोटो कुछ युवकों ने सोशल मीडिया पर वायरल किया था। इसके बाद कई बार अमरपाल को फोन कर ब्लैकमेल किया गया। उन्हें बताया गया कि बीते दिन अमरपाल कुछ रुपये भी लेकर गया था। इसके बाद से वह काफी सुस्त रहने लगा था। इससे हत्या की आशंका लग रही है। थानाध्यक्ष ने शव का पोस्टमार्टम कराया। थानाध्यक्ष जेपी शर्मा ने बताया कि उन्हें कोई तहरीर नहीं मिली है। मामला आत्महत्या का ही लगता है। यदि तहरीर मिलेगी, तो जांच कर कार्रवाई करेंगे। फांसी लगने से दम घुटने से मौत होने की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में की गई है। शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं मिला है।

अमरपाल के हैं दो बच्चे, पत्नी गर्भवती
अमरपाल के दो बच्चे नव्या (6) और देवांश (2) हैं। उसकी पत्नी करीब आठ माह की गर्भवती बताई जा रही है। अमरपाल मेहनती और व्यवहारकुशल था। उसने कुछ दिन पहले ही एक मकान भी खरीदा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed