{"_id":"5df240da8ebc3e8790406696","slug":"crime-farrukhabad-news-knp531663768","type":"story","status":"publish","title_hn":"दरोगा समेत छह पर मारपीट व धमकाने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दरोगा समेत छह पर मारपीट व धमकाने का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। मेरापुर थाने के दरोगा समेत छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने को ग्रामीण ने अदालत में अर्जी दायर की है। इसमें विवादित खेत में आलू बुवाई का विरोध करने पर मारपीट व धमकी देने का आरोप लगाया है।
मेरापुर थाना क्षेत्र के गांव ढर्रा शादीनगर निवासी शिवकांत ने थाने में तैनात दरोगा सुहेल खान, गांव नगला लाहौरी निवासी राजेश्वर यादव, राजकुमार यादव, पीपी यादव, ममता यादव, मंजू यादव व सात-आठ अज्ञात लोगों के खिलाफ सीजेएम अदालत में अर्जी दी है।
इसमें कहा कि पिता विजय बहादुर का गांव के जगजीत चंद्र और उनके भाइयों से जमीन का मुकदमा चल रहा है। इस विवादित खेत पर 1 दिसंबर 2019 को आरोपी लोग दरोगा के सहयोग से आलू बुवाई करा रहे थे। इसकी जानकारी पर वह खेत पर गया और आलू बुवाई का विरोध किया। इससे नाराज दरोगा और आरोपियों ने उसके साथ मारपीट कर दी। झूठे मुकदमे में फंसा कर जेल भिजवाने का आरोप लगाया है। सीजेएम ने मेरापुर थाने से आख्या मांगी है।