फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   crime

वोटर्स पार्टी के प्रदेश प्रभारी की एसडीएम से नोकझोंक

Thu, 28 Nov 2019 07:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 28 Nov 2019 07:15 PM IST
विज्ञापन
crime
अमृतपुर। उपजिलाधिकारी के कार्यालय के सामने बैठक करने से मना करने पर वोटर्स पार्टी इंटरनेशनल के प्रदेश प्रभारी की उपजिलाधिकारी से नोकझोंक हो गई। अधिवक्ताओं के पहुंचने पर वोटर्स पार्टी के लोग चले गए। तब मामला शांत हुआ।
विज्ञापन

गुरुवार को वोटर्स पार्टी के प्रदेश प्रभारी भानुप्रताप सिंह अपने समर्थकों के साथ अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन देने के लिए तहसील पहुंचे। उपजिलाधिकारी के कार्यालय के सामने दरी बिछा कर बैठ गए। जानकारी होने पर उपजिलाधिकारी बृजेंद्र कुमार पहुंचे और वोटर्स पार्टी के लोगों से कहा कि कार्यालय के सामने से हट जाओ और तहसील परिसर में कहीं भी दरी बिछाकर बैठक करें। इसी बात पर वोटर्स पार्टी इंटरनेशनल के प्रदेश प्रभारी भानु प्रताप सिंह भड़क गए और कहा कि तहसील परिसर में गंदगी फैली हुई है।
विज्ञापन

इसकी सफाई कराएं। उपजिलाधिकारी ने कहा कि हम दोनों मिलकर तहसील की सफाई करेंगे। इसकी बात को लेकर कहासुनी होने लगी। काफी देर तक नोकझोंक होने पर अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष विनोद प्रकाश द्विवेदी व अन्य अधिवक्ता पहुंच गए। अध्यक्ष ने मामले को शांत कराने का प्रयास किया तो वोटर्स पार्टी के लोग अधिवक्ताओं से उलझ गए। अधिवक्ताओं की संख्या ज्यादा देख तहसील छोड़ कर जाने लगे। उप जिलाधिकारी की सूचना पर थानाध्यक्ष पहुंच गए। पर तब तक वोटर्स पार्टी के लोग जा चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश प्रभारी ने उप जिलाधिकारी पर आरोप लगाया कि अपनी तानाशाही रवैया के चलते उप जिलाधिकारी ने बैठक नहीं करने दी। न ही ज्ञापन लिया और तहसील से भगा दिया है। इसकी जानकारी जिलाधिकारी को दी जाएगी। उपजिलाधिकारी बृजेंद्र सिंह ने बताया कि वोटर्स पार्टी के लोग कार्यालय के सामने बैठक कर रहे थे। उनसे केवल कार्यालय के सामने से हटने को कहा था। किसी को तहसील से भगाया नहीं गया है। सफाई को लेकर वह गलत शब्द इस्तेेमाल करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed