फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   crime,farrukhabad news,jahar,premi,premika

प्रेमिका के घर पिटाई से दुखी युवक ने जहर खाया

Sat, 25 Jun 2022 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jun 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
crime,farrukhabad news,jahar,premi,premika
कायमगंज सीएचसी में भर्ती हरि शाहू। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
कायमगंज। फेसबुक पर हुई दोस्ती प्यार में बदली तो युवक शनिवार सुबह प्रेमिका के घर पहुंच गया। शादी का प्रस्ताव रखने पर प्रेमिका के परिजनों ने उसकी पिटाई कर दी। इससे दुखी युवक ने प्रेमिका के घर के बाहर जहर खा लिया। उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

आंध्र प्रदेश के चिन्ना देवी इच्छापुरम मंडलम, वृतरंगी श्री काकुलम निवासी हरि शाहू (25) दुबई के शाहजहां शहर की एक कंपनी में फोरमैन है। डेढ़ वर्ष पहले कंपिल क्षेत्र के एक गांव की युवती से फेसबुक के जरिए उसकी दोस्ती हो गई। धीरे-धीरे दोस्ती प्रेम में बदल गई। युवती बीए पास है। उसके पिता इंटर कॉलेज से चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पद से सेवानिवृत्त हैं।
विज्ञापन

डेढ़ साल तक युवक व युवती के बीच फेसबुक व इंस्ट्राग्राम पर बातचीत होती रही। दोनों में प्यार इतना गहरा हो गया कि जीवन भर एक दूजे का साथ निभाने का फैसला कर लिया। इस बीच युवक तीन बार कंपिल की धर्मशाला में आकर रुका और युवती से मुलाकात करता रहा। कुछ दिन पहले युवती ने उसे बताया कि उसके पिता दूसरी जगह उसकी शादी कर रहे हैं। इस पर युवक दुबई से 20 जून को कंपिल के एक धर्मशाला में आकर रुका।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार सुबह वह युवती के घर पहुंच गया। युवक ने युवती के परिजनों के सामने शादी का प्रस्ताव रखा। इस पर युवती के परिजनों ने उसकी पिटाई कर दी और उसका पासपोर्ट व वापसी के टिकट फाड़ दिए। इससे दुखी होकर युवक ने वहीं जहर खा लिया। युवती के परिजनों ने पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया। पीछे से युवती के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। डॉक्टर के मुताबिक उसकी हालत नाजुक है। प्राथमिक उपचार के बाद उसे लोहिया अस्पताल भेज दिया गया। जहां इलाज चल रहा है। पुलिस घर वालों से संपर्क करने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed