फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   crime,farrukhabad news,ipl,satta

सट्टा माफिया सहित तीन गिरफ्तार, 28.70 लाख बरामद

Fri, 20 May 2022 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 20 May 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
crime,farrukhabad news,ipl,satta
पुलिस हिरासत में आरोपी। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। सट्टा माफिया हसनैन को पुलिस ने दो साथियों समेत गिरफ्तार किया है। उनके पास से पुलिस ने 28.70 लाख रुपये बरामद किए हैं। 10 शातिर सटोरिये भाग गए। एसपी ने सटोरियों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई करने के आदेेश दिए हैं।
विज्ञापन

पुलिस लाइन के सभागार में एसपी अशोक कुमार मीणा ने बताया कि शहर कोतवाल विनोद कुमार शुक्ला व एसओजी प्रभारी जेपी शर्मा ने गुरुवार रात शहर कोतवाली के मोहल्ला गढ़ी अब्दुल मजीद खां निवासी राजू उर्फ इरशाद खां के घर पर दबिश दी। पुलिस ने मौके से राजू उर्फ इरशाद खां, बक्कास, मोहल्ला खटकपुरा सिद्दीकी निवासी सट्टा माफिया हसनैन को पकड़ लिया।
विज्ञापन

पुलिस ने घर से 28.70 लाख रुपये बरामद किए। चार मोबाइल, सट्टा की पर्चियां भी मिलीं। पूछताछ में पकड़े गए हसनैन ने बताया कि वह आईपीएल के मैच के अलावा सुबह शाम का सट्टा लगवाता था। शहर में सट्टा कराने वाले अन्य लोगों के नाम भी प्रकाश में आए हैं। उनको भी सलाखों के पीछे भेजा जाएगा। सट्टा माफिया को गिरफ्तार करने वाली टीम को 25 हजार का इनाम दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवती सहित यह 10 सटोरिया फरार
दबिश के दौरान मोहल्ला खटकपुरा निवासी हसनैन का पुत्र दिलशाद, चांद मियां, सरताज, रोहित, अशरफ फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के भोलेपुर निवासी सर्वेश पाल, मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के गांव कुइयांबूट निवासी पारुल, शहर कोतवाली के मोहल्ला दरीबा पश्चिम निवासी सोहेल, गुड्डन उर्फ मनोज शर्मा, मोहल्ला जंगबाज खां निवासी पप्पू उर्फ राम प्रसाद चकमा देकर भाग गए थे।

हसनैन व सर्वेश ने जुटाई बेनामी संपत्ति
सट्टा माफिया हसनैन व सर्वेश पिछले दो दशक के सट्टा का काम कर रहे हैं। दोनों के कई मकान व प्लाट शहर के अलग-अलग क्षेत्र में हैं। एक माफिया का बरेली-इटावा हाईवे पर होटल भी चल रहा है। वहां दिन भर पुलिस भी मुफ्त का खाना खाती है। सट्टा करवाने में पुलिस की अहम भूमिका रहती है। कई पुलिसकर्मी सटोरियों से सीधे संपर्क में थे। उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed