फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   crime,farrukhabad news,gunshot

जमीनी विवाद में चली गोली, भाजयुमो के मंडल अध्यक्ष घायल

Thu, 31 Mar 2022 12:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 31 Mar 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
crime,farrukhabad news,gunshot
नवाबगंज थाने का घेराव किए लोग। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
नवाबगंज। जमीन के विवाद में पूर्व प्रधान के पति और भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के मंडल अध्यक्ष से बुधवार रात विवाद हो गया। इस बीच चली गोली से मंडल अध्यक्ष घायल हो गए। गोली के छर्रे महिला पूर्व प्रधान को भी लगे और वह भी घायल हो गईं।
विज्ञापन

मंडल अध्यक्ष को सीएचसी से लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया। परिजन व समर्थकों ने नवाबगंज थाने व सीओ की गाड़ी घेर कर प्रदर्शन किया। लोहिया अस्पताल में आते ही भाजयुमो नेता पहुंच गए और घायल को नर्सिंग होम ले गए।
विज्ञापन

नवाबगंज कस्बा निवासी आकाश गुप्ता (25) का कस्बा में भट्ठा और उसी के पास कोल्ड स्टोर है। वह भाजयुमो के मंडल अध्यक्ष हैं। कोल्ड स्टोर के पास जमीन पड़ी है। जिसको पूर्व प्रधान द्रोपा देवी के पति सुरेंद्र यादव से विवाद चल रहा है। रविवार रात करीब साढ़े नौ बजे आकाश गुप्ता कोल्ड स्टोर के पास गए। वहां पूर्व प्रधान के पति से जमीन को लेकर विवाद हो गया। इसी दौरान गोली चली, जो आकाश गुप्ता के लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे वह जमीन पर गिर पड़े। छर्रे लगने से द्रोपा देवी भी घायल हो गईं। यह देखकर भगदड़ मच गई। घटना की जानकारी पर आकाश गुप्ता के परिजन मौके पर पहुंचे और आकाश को सीएचसी लेकर आए। डॉक्टर ने लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। लोहिया आते ही पीछे से भाजयुमो नेता और परिजन आ गए। वह घायल को लेकर एक नर्सिंग होम चले गए। घटना की जानकारी मिलने पर सीओ मोहम्मदाबाद राजवीर सिंह थाने पर पहुंचे।

गेट पर पर व्यापारी नेता और घायल के परिजनों ने उनकी गाड़ी घेर कर प्रदर्शन किया। पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद के नारे लगाए। सीओ और एसओ को हटाने की मांग की। सीओ ने एसओ सत्य प्रकाश के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर जांच पड़ताल की। नर्सिंग होम में भाजयुमो नेेताओं की भीड़ लगी रही। सीओ राजवीर सिंह ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। उधर, द्रोपा देवी का भी इलाज कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed