फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   crime,farrukabad news,farrukabad

मुकदमे की रंजिश में दबंग ने नर्सिंगहोम संचालक पर झोंका फायर

Mon, 24 May 2021 11:37 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 24 May 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
crime,farrukabad news,farrukabad
फर्रुखाबाद। मुकदमे की रंजिश में बाइक सवार नर्सिंग होम संचालक व उसके साथी को दबंग ने रोकने का प्रयास किया। बाइक न रोकने पर दबंग ने नर्सिंग होम संचालक पर फायर झोंक दिया। युवक ने दबंग के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के गांव सरैया निवासी सौरभ चौहान ने 12 मई को मारपीट कर गाड़ी तोड़कर क्षतिग्रस्त करने के मामले में शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था। इसी रंजिश में गांव मसेनी निवासी दबंग मोबाइल पर कई दिनों से जान से मारने की धमकी दे रहा था। इसकी जानकारी सौरभ ने मुकदमे की जांच कर रहे दरोगा को भी दी थी। रविवार को सौरभ आवास विकास कालोनी स्थित अपने नर्सिंग होम से कर्मचारी आयुष राठौर के साथ बाइक से जीवन अस्पताल के सामने से होते हुए घर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान बाइक से दबंग वहां पर आ गया और उसने सौरभ को रोकने का प्रयास किया। सौरभ ने बाइक भगाई तो दबंग ने उसके ऊपर तमंचे से फायर कर दिया। इसमें सौरभ व उसका साथी बाल बाल बच गए। सौरभ ने फतेहगढ़ कोतवाली में दबंग के खिलाफ जानलेवा हमले की तहरीर दी है। पुलिस ने आरोपी की तलाश में दबिश मारी, लेकिन वह पकड़ में नहीं आया। कोतवाल जय प्रकाश पाल ने बताया कि पूरे मामले में जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed