फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   crime,cyber crime,farrukhabad news

25 लाख के इनाम के लालच में गवाएं 11.10 लाख रुपये

Wed, 06 Apr 2022 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 06 Apr 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
crime,cyber crime,farrukhabad news
राजेपुर। 25 लाख रुपये के इनाम का लालच देकर ग्रामीण से 11.10 लाख रुपये की ठगी कर ली गई। एसपी के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। थानाक्षेत्र के गांव डाडीपुर निवासी प्रमोद कुमार खेती करते हैं। 25 फरवरी को उनके मोबाइल फोन पर कॉल आई। उस ओर से बोलने वाले व्यक्ति ने बताया कि लकी ड्रा में 25 लाख रुपये का इनाम निकला है।
विज्ञापन

25 लाख रुपये पाने के लिए टैक्स के 1.90 लाख रुपये जमा करने होंगे। टैक्स के रुपये जमा होते ही इनाम के 25 लाख रुपये खाते में ट्रांसफर कर दिए जाएंगे। प्रमोद ने 1.90 लाख रुपये बताए गए बैंक खाते में भेज दिए। कुछ देर बाद उसी नंबर से कॉल आई कि इनाम की रकम अब 35 लाख रुपये कर दी गई है। इसलिए टैक्स के 2.40 लाख रुपये जमा करने होंगे। प्रमोद ने बताए गए खाते में 2.40 लाख रुपये भी ट्रांसफर कर दिए। 26 फरवरी को उसी नंबर से प्रमोद के पास कॉल आई।
विज्ञापन

उस ओर से बोलने वाले व्यक्ति ने बताया कि चरित्र प्रमाण पत्र बनवाने के लिए 3.90 लाख रुपये जमा करने होंगे। प्रमोद ने 3.90 लाख रुपये भी जमा कर दिए। इसी दिन शाम को फिर कॉल आई। इसमें प्रमोद को बताया गया कि 35 लाख रुपये तैयार रखे हैं। कुछ देर में ट्रांसफर कर दिए जाएंगे, लेकिन 2.90 लाख रुपये और जमा करने होंगे। प्रमोद ने 2.90 लाख रुपये भी खाते में जमा कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद से वह मोबाइल नंबर बंद हो गया। प्रमोद कई दिन तक मोबाइल नंबर पर कॉल करता रहा। बाद में उसको ठगी का एहसास हुआ। प्रमोद ने 15 मार्च को एसपी अशोक कुमार मीणा को इस संबंध में प्रार्थना पत्र दिया। एसपी ने साइबर सेल से जांच कराई। जांच में मामला सही पाए जाने पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed